ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ उत्तर प्रदेशयूपी बीजेपी में बदलाव का दिल्‍ली में बन रहा फार्मूला, भूपेंद्र चौधरी और धर्मपाल भी पहुंचे; इसी महीने होगा चेंज

यूपी बीजेपी में बदलाव का दिल्‍ली में बन रहा फार्मूला, भूपेंद्र चौधरी और धर्मपाल भी पहुंचे; इसी महीने होगा चेंज

UP बीजेपी में इसी महीने पार्टी संगठन में तमाम चेहरे बदल जाएंगे। इसकी कवायद शुरू हो गई है। फार्मूला तय कराने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी दिल्‍ली पहुंचे हैं।

यूपी बीजेपी में बदलाव का दिल्‍ली में बन रहा फार्मूला, भूपेंद्र चौधरी और धर्मपाल भी पहुंचे; इसी महीने होगा चेंज
Ajay Singhविशेष संवाददाता,लखनऊFri, 03 Feb 2023 05:40 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

UP Politics: भाजपा में इसी महीने पार्टी संगठन में तमाम चेहरे बदल जाएंगे। संगठन में होने वाले बदलावों की कवायद शुरू हो गई है। यूपी में बदलाव का फार्मूला तय कराने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं संग मंथन किया।

प्रदेश महामंत्री बनने को सबसे ज्यादा कश्मकश कुछ मौजूदा पदाधिकारी प्रमोशन चाहते हैं। सबसे ज्यादा कश्मकश प्रदेश महामंत्री पद को लेकर है। दरअसल, मौजूदा महामंत्रियों में से कई का बदलना लगभग तय माना जा रहा है। दो प्रदेश उपाध्यक्ष अब महामंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं। इनमें से एक के लिए प्रदेश सरकार के दो कद्दावर चेहरे फील्डिंग सजा रहे हैं। पहले इन्हीं उपाध्यक्ष को एमएलसी बनवाने का भी प्रयास किया था। इनकी इच्छा अब सरकार का हिस्सा बन चुके जेपीएस राठौर का स्थान पाने की है।

प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा भी मंत्री होने के नाते अब संगठन का हिस्सा नहीं रहेंगे। एक सजातीय प्रदेश मंत्री इस कोटे को भरना चाहते हैं। संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले एक प्रदेश मंत्री भी महामंत्री पद के दावेदार हैं। अधिकांश क्षेत्रीय अध्यक्ष बदलेंगे। वहीं तीन दर्जन से अधिक जिलाध्यक्षों के भी बदले जाने की संभावना है।

पढ़े UP News in Hindi उत्तर प्रदेश की ब्रेकिंग न्यूज के अलावा Prayagraj News, Meerut News और Agra News.