ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशराम मंदिर निर्माण में सहयोग देने वालों के घर-घर जाकर धन्यवाद दें कार्यकर्ता : चंपत राय 

राम मंदिर निर्माण में सहयोग देने वालों के घर-घर जाकर धन्यवाद दें कार्यकर्ता : चंपत राय 

श्रीरामजन्मभूमि के निर्माण कार्य में समाज के हर तबके ने अपना सहयोग और समर्थन दिया है। कार्यकर्ताओं को ऐसे दानदाताओं की सूची बनाकर उनके घर-घर जाकर धन्यवाद ज्ञापित करने का अभियान चलाना चाहिए। यह बात...

राम मंदिर निर्माण में सहयोग देने वालों के घर-घर जाकर धन्यवाद दें कार्यकर्ता : चंपत राय 
सीतापुर। संवाददाता Sun, 25 Jul 2021 09:23 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रीरामजन्मभूमि के निर्माण कार्य में समाज के हर तबके ने अपना सहयोग और समर्थन दिया है। कार्यकर्ताओं को ऐसे दानदाताओं की सूची बनाकर उनके घर-घर जाकर धन्यवाद ज्ञापित करने का अभियान चलाना चाहिए। यह बात श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अवध प्रांत की योजना बैठक के दौरान कही। विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत की दो दिवसीय अहम योजना बैठक के अंतिम सत्र में श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव और विहिप के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय की उपस्थिति में अवध प्रांत के कार्यकर्ताओं के दायित्वों की भी घोषणा की गई। बैठक के दौरान नई कार्य योजनाओं पर चर्चा करते हुए विहिप अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि राम मंदिर निर्माण के समर्पण निधि अभियान में दान देने वाले लोगों को धन्यवाद देने का अभियान चलाया जाना चाहिए। इस अभियान में पुराने कार्यकर्ताओं के अलावा नए लोग भी विहिप से जुड़े हैं। इसके लिए विहिप कार्यकर्ता घर-घर जाकर उनको धन्यवाद ज्ञापित करना चाहिए। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने जीवन व परिवार में स्वदेशी वस्तुओं के अधिक से अधिक वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित करने की बात कही । उन्होंने कहा कि हमारे घरों में कपड़े से लेकर खिलौने का इस्तेमाल होता है। हमें यह ध्यान देना चाहिए कि हमारे घर में कितने स्वदेशी उत्पाद प्रयोग किये जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं को पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण पर भी सजग रहने की बात कही। छोटे बच्चों के संस्कार देने की शुरुआत छोटी आयु से ही करने की बात कही। हमारे बच्चों के नाम कैसे रखते हैं, हम कैसे चित्र टांगते हैं, पुस्तकें कैसी पढ़ी जाती हैं, इसे परिवार प्रबोधन का हिस्सा मानकर अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति की जानकारी देने की आवश्यकता पर जोर दिया जाएगा।

नैमिष पीठाधीश्वर जगदाचार्य देवेन्द्रानंद सरस्वती ने कहा कि हिंदुओं को अपने गौरवशाली इतिहास को देखते हुए यह ध्यान रखना चाहिए कि हमारे पूर्वजों ने कितने कठिन संघर्षों के साथ सनातन धर्म को बचाया है। मौजूदा समय में जब लोग भारत को चारागाह मान यहां की भूमि का अतिक्रमण कर रहे हैं, ऐसे लोगों को भारत में कानूनी संरक्षण भी मिल रहा है। सारे विश्व का हिन्दू आशा के साथ भारत की ओर देख रहा है। भारत में लोग आरएसएस, विहिप, बजरंग दल जैसे संगठन की ओर देख रहा है। समाज और और बदलाव लाने की आवश्यकता है। पाठ्यक्रम को बदलने की बात करते हुए कहा कि मौजूदा समय में पाठ्यपुस्तकों में महाराणा प्रताप को नहीं अकबर को महान बताया गया है। 500 वर्षों से की लड़ाई के बाद रामजन्मभूमि का निर्माण हो रहा है। हम सभी सफलता-असफलता परवाह किए बिना लक्ष्य की ओर लगे रहें। दिन भर चली बैठक के दौरान सीतापुर विभाग अध्यक्ष विपुल सिंह, जिलाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, विमल मिश्र, जिला मंत्री महेश तिवारी, नगर अध्यक्ष रौनक तिवारी, जगमोहन मिश्र, शिवम दीक्षित, प्रज्जवल दीक्षित मौजूद रहे। 

ट्रस्ट का नियमित कराएं ऑडिट नहीं तो होंगी दिक्कतें 

रामजन्मभूमि ट्रस्ट पर लग रहे आरोपों के मद्देनजर चंपत राय ने कार्यकर्ताओं को उनके द्वारा संचालित ट्रस्ट को नियमित रूप से ऑडिट कराने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जब एक नया ट्रस्ट पंजीकृत होता है तो आप इनकम टैक्स की परिधि में आ जाते हैं। ऐसे में ट्रस्ट को नियमित ऑडिट कराए जाने की आवश्कता है। बताया कि पहले सामाजिक संस्था के निर्माण पर प्रमाण पत्र जारी होने के बाद टैक्स देय नहीं देना पड़ता था और प्रमाण पत्र का नवीनीकरण नहीं कराना पड़ता था। पर अब इसका नवीनीकरण आवश्यक है। इसलिए विहिप के सभी ट्रस्ट को अच्छे ऑडिटर से ऑडिट कराना चाहिए। रामजन्म भूमि ट्रस्ट फरवरी 2020 में बना था, इसके प्रमाणपत्र के नवीनीकरण की प्रक्रिया को हमने शुरू कर दिया है। प्रांत संगठन, प्रांत अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष मिलकर ट्रस्ट की इस प्रक्रिया पर फोकस अवश्य करें।  

देवेंद्र अवध प्रांत उपाध्यक्ष व दिनबिहारी बने अवध व कानपुर के सेवा प्रमुख 

योजना बैठक में विहिप कार्यकर्ताओं को फेरबदल करते हुए सात वर्षों से प्रदेश मंत्री रामगोपालअवध प्रान्त के उपाध्यक्ष देवेंद्र को यह पद दिया गया है। कानपुर के सह मंत्री दीनबिहारी अवध व कानपुर के सेवा प्रमुख का पदभार दिया गया। इसके अलावा सीतापुर विभाग में विपुल सिंह को विभाग अध्यक्ष, नवीन अग्रवाल को जिलाध्यक्ष, विकास दीक्षित  को जिला सह मंत्री, उपकार नाथ शुक्ला को जिला सह मंत्री,  सौरभ अवस्थी व अनुज भदौरिया को जिला सह संयोजक, अजितेश अवस्थी जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख सीतापुर बनाया गया है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें