बस्ती में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज
लॉकडाउन उल्लंघन और बिना अनुमति के धरने पर बैठने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि 20 मई को रोडवेज तिराहे पर आठ-दस...
लॉकडाउन उल्लंघन और बिना अनुमति के धरने पर बैठने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि 20 मई को रोडवेज तिराहे पर आठ-दस लोगों के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बिना अनुमति के लॉकडाउन में धरना दिया था। जिलाध्यक्ष व उनके सहयोगियों के खिलाफ एसआई मोतीलाल की तहरीर पर आईपीसी की धारा 188, 269 व 51 बी आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
दिल्ली-मुंबई समेत अन्य राज्यों से घर वापस लौट रहे श्रमिकों के लिए कांग्रेस की तरफ से एक हजार बसें चलाने की अनुमति देने और हिरासत में लिए गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बिना शर्त रिहा किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने 20 मई को रोडवेज स्थित शहीद भगत सिंह प्रतिमा पर सांकेतिक धरना दिया था।
कोतवाली पुलिस के मुकदमा दर्ज करने पर जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि गरीब व मजदूरों की आवाज हमेशा बुलंद की जाएगी। मदद के नाम पर भी राजनीति की जा रही है। जनता के हितों के लिए जेल भी जाना पड़ा तो पीछे नहीं हटूंगा।