ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, महिला की मौत, पांच घायल

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, महिला की मौत, पांच घायल

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर यमुना पुल के पास शुक्रवार रात टायर फटने से कार पलट गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप में घायल हो गए।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, महिला की मौत, पांच घायल
Shivendra Singh वरिष्ठ संवाददाता,बागपतSat, 25 Jun 2022 08:36 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर यमुना पुल के पास शुक्रवार रात टायर फटने से कार पलट गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप में घायल हो गए। घायलों को उपचार के बाद सीएचसी से छुट्टी दे दी गई। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बदायूं के रहने वाले उदयवीर परिजनों के साथ पानीपत में अपनी रिश्तेदारी में आए थे। शुक्रवार रात वे ईको कार में सवार होकर वापस बदायूं जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार ईपीई पर यमुना पुल के पास पहुंची तो कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार महिला मीरा पत्नी भगवत स्वरूप की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं उनकी बेटी कनिष्का, नायरा, उदयवीर उसकी पुत्री राधिका और चालक पिंकू घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही घायलों को बागपत सीएचसी पर उपचार के लिए भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार देने के बाद घायलों को छुट्टी दे दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें