ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबहू के निधन की सूचना पर कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

बहू के निधन की सूचना पर कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के बेटे करन महाना की पत्नी राधिका (36) का रविवार देर रात निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। निधन की खबर मिलते ही महाना की...

बहू के निधन की सूचना पर कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
प्रमुख संवाददाता,कानपुर Mon, 07 Sep 2020 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के बेटे करन महाना की पत्नी राधिका (36) का रविवार देर रात निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। निधन की खबर मिलते ही महाना की तबीयत बिगड़ गई। सोमवार तड़के उन्हें पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया। महाना कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब होम आइसोलेशन में थे। वहीं, महाना की पत्नी को भी संक्रमित होने पर पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
सुबह राधिका महाना के निधन की सूचना मिलते ही लालबंगला स्थित उनके आवास पर शोक संवेदना जताने वाले पहुंचने लगे। परिवार के लोगों ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की। इसके बाद सुबह लगभग 10.30 बजे सिद्धनाथ घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। मंत्री के मीडिया प्रभारी बीडी राय ने बताया कि राधिका बीमार थीं और उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले ही वह अस्पताल से घर आई थीं। उनके एक बेटी और बेटा है। घाट पर शोक संवेदना जताने वालों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि पुलिस बुलानी पड़ी। किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया गया। इस मौके पर महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, अनूप पचौरी, रघुनंदन सिंह भदौरया, पार्षद गोपाल गुप्त, वीना आर्या पटेल के अलावा डीएम, एसएसपी, एसपी, सीओ सहित कई प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें