ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशCAA protest: अलीगढ़ में बोले लोग, ये हिंदुस्तान हमारा है, हमारा रहेगा

CAA protest: अलीगढ़ में बोले लोग, ये हिंदुस्तान हमारा है, हमारा रहेगा

नागरिकता कानून बिल (सीएए), एनआरसी, एनपीआर के विरोध में शाहजमाल ईदगाह पर धरने के दूसरे दिन सैंकड़ो लोगों ने एक स्वर में कानून वापस लेने की मांग उठाई। धरने में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या अधिक...

CAA protest: अलीगढ़ में बोले लोग, ये हिंदुस्तान हमारा है, हमारा रहेगा
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,अलीगढ़ Wed, 22 Jan 2020 03:44 PM
ऐप पर पढ़ें

नागरिकता कानून बिल (सीएए), एनआरसी, एनपीआर के विरोध में शाहजमाल ईदगाह पर धरने के दूसरे दिन सैंकड़ो लोगों ने एक स्वर में कानून वापस लेने की मांग उठाई। धरने में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या अधिक है। धरनास्थल पर महिला और पुरुषों ने नमाज भी पढ़ी। प्रशासन से धरने के अनुमति शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद ने ली है। वहीं, ईदगाह के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ये हिंदुस्तान हमारा है और हमारा रहेगा। यहां का जो आपसी सौहार्द है वो हमेशा कायम रहेगा।
इस मौके पर लोगों ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से लोग धरना दे रहे हैं। कहा कि सीएए, एनआरसी केवल मुसलमानों के लिए नहीं, बल्कि ओबीसी व एससी, एसटी के लोगों के लिए भी नुकसानदेह है। धरना स्थल पर दोपहर डेढ़ बजे पुरुषों व महिलाओं ने नमाज पढ़ी। निर्धारित वक्त यानी रात 7 बजे से पहले धरना खत्म होना है। इस अवसर पर ईदगाह कमेटी के सदर हाजी सिराजुद्दीन, मौलाना इरफान, हाजी इमलाक, अब्दुल हफीज अंसारी, परवेज अंसारी, जावेद, शाहनवाज एडवोकेट, गुलजार अहमद, मोहम्मद अजहर उद्दीन, मुईन कुरैशी, मुबीन कुरैशी, मोहम्मद आसिफ आदि मौजूद हैं।

ईदगाह में अधिक संख्या में जुटीं महिलाएं
ईदगाह में ईद व बकरीद की नमाज के बाद पहली बार लोगों की इतनी अधिक संख्या में भीड़ दिखाई दे रही है। ईदगाह के इतिहास में पहली बार महिलाएं ईदगाह के अंदर धरना देने के साथ ही नमाज पढ़ रही हैं। जबकि खास मौकों को छोड़कर ईदगाह में सालभर सन्नाटा पसरा रहता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें