ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशआगरा में कानपुर हाईवे पर कैंटर में घुसी बस, चार की मौत

आगरा में कानपुर हाईवे पर कैंटर में घुसी बस, चार की मौत

आगरा-कानपुर हाईवे पर गुरुवार की सुबह चार बजे बड़ा सड़क हादसा हुआ। कानपुर से आगरा आ रही रोडवेज बस छलेसर फ्लाईओवर पर खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में चार सवारियों की मौत हो गई। एक दर्जन सवारियां जख्मी...

आगरा में कानपुर हाईवे पर कैंटर में घुसी बस, चार की मौत
मुख्य संवाददात,आगरा Thu, 10 Jun 2021 09:27 AM
ऐप पर पढ़ें

आगरा-कानपुर हाईवे पर गुरुवार की सुबह चार बजे बड़ा सड़क हादसा हुआ। कानपुर से आगरा आ रही रोडवेज बस छलेसर फ्लाईओवर पर खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में चार सवारियों की मौत हो गई। एक दर्जन सवारियां जख्मी हो गई। चीखपुकार मच गई। घायलों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मरने वालों में दो महिलाएं हैं।

आगरा-कानपुर हाईवे स्थित छलेसर फ्लाईओवर पर तरबूज से भरा कैंटर खराब हो गया था। वह वहां पर ही खड़ा हुआ था। कोई पार्किंग लाइट नहीं जल रही थी। किसी ने उसे हटवाने अथवा वहां कोई बैरियर लगवाना तक उचित नहीं समझा। कैंटर चालक ने भी यह नहीं सोचा कि हाईवे पर खड़ी उसकी गाड़ी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सुबह आगरा फोर्ट डिपो की बस कानपुर से आगरा आ रही थी। कैंटर चालक को दिखाई नहीं दिया। जब नजर आया तब तक देर हो चुकी थी। चालक ने बस को बचाने का हर संभव प्रयास किया। स्टेयरिंग काटी। तब भी बस साइड से कैंटर में टकरा गई। चीखपुकार मच गई। सवारियां एक दूसरे के ऊपर गिरीं। बस में रखा सामान सवारियों के ऊपर गिरा। हादसे के समय ज्यादातर सवारियां नींद में थीं। अचानक जोर का झटका लगा। हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को बाहर निकाला। एंबूलेंस से एसएन भिजवाया। हादसे में एक दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। हादसे में चार सवारियों की जान चली गई। जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

मृतकों के नाम निम्न प्रकार हैं 
1  मनी पत्नी स्वर्गीय गुल निवासी शाहगंज आगरा उम्र करीब 60 वर्ष
2  रेशम पत्नी छगन निवासी शाहगंज आगरा उम्र करीब 65 वर्ष
3 मंडलेश्वर पुत्र ओमी निवासी विप्र पुर राजस्थान उम्र करीब 28 वर्ष
4 नरेंद्र सिंह चौहान पुत्र मुन्ना सिंह चौहान निवासी 86 /247 रामपुरवा अनवरगंज कानपुर नगर उम्र करीब 52 वर्ष

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें