ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअखिलेश-शिवपाल के खिलाफ बसपा ने उतारे प्रत्याशी, तीसरे चरण के लिए 53 नामों वाली सूची जारी

अखिलेश-शिवपाल के खिलाफ बसपा ने उतारे प्रत्याशी, तीसरे चरण के लिए 53 नामों वाली सूची जारी

बहुजन समाज पार्टी ने यूपी चुनाव के लिए गुरुवार को प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में तीसरे चरण के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। 16 जिलों के 53 प्रत्याशियों की सूची में...

अखिलेश-शिवपाल के खिलाफ बसपा ने उतारे प्रत्याशी, तीसरे चरण के लिए 53 नामों वाली सूची जारी
लखनऊ लाइव हिन्दुस्तानThu, 27 Jan 2022 05:07 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बहुजन समाज पार्टी ने यूपी चुनाव के लिए गुरुवार को प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में तीसरे चरण के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। 16 जिलों के 53 प्रत्याशियों की सूची में ज्यादातर नए नाम दिखाई दे रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ करहल सीट से कुलदीप नारायण को मैदान में उतारा गया है।

इस चरण में अब केवल तीन से चार प्रत्याशियों के नामों का ऐलान बाकी है। पिछली सूची में से छह नामों पर प्रत्याशियों को बदल भी दिया गया। इनमें बरेली जिले की तीन सीटें हैं, जिन पर प्रत्याशियों को बदला गया है। इससे पहले शनिवार को दूसरे चरण के 51 प्रत्याशियों की सूची बसपा ने जारी की थी। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह ही अखिलेश यादव भी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां गोरखपुर सदर सीट से किस्मत आजमाएंगे, वहीं अखिलेश सपा के लिए सेफ मानी जाने वाली करहल सीट से मैदान में हैं। भाजपा ने अभी करहल से प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है।

बसपा ने इटावा से सपा के बागी नेता कुलदीप गुप्‍ता को टिकट दिया है। इसके साथ ही मायावती ने जसवंतनगर से भी प्रत्‍याशी की घोषणा कर दी है. इस सीट से अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव साइकिल के सिंबल पर चुनाव मैदान में हैं। जसवंतनगर से ब्रजेंद्रप्रताप सिंह का उतारा गया है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें