ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभाई के साले ने 6 साल की मासूम के साथ किया रेप, फिर मर्डर

भाई के साले ने 6 साल की मासूम के साथ किया रेप, फिर मर्डर

भंडारे में ले जाने के बहाने रविवार को भाई के साले ने एक छह साल की मंदबुद्धि मासूम के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों को शर्मसार कर दिया। बच्ची के खून से सने कपड़े स्कूल के पास पड़े मिलने पर परिवार के लोगों...

भाई के साले ने 6 साल की मासूम के साथ किया रेप, फिर मर्डर
खेरागढ़ कागारौल(आगरा), हिन्दुस्तान संवादMon, 05 Nov 2018 09:31 AM
ऐप पर पढ़ें

भंडारे में ले जाने के बहाने रविवार को भाई के साले ने एक छह साल की मंदबुद्धि मासूम के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों को शर्मसार कर दिया। बच्ची के खून से सने कपड़े स्कूल के पास पड़े मिलने पर परिवार के लोगों को जानकारी हो सकी। बेटी के पिता की शिकायत पर खेरागढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात कबूल कर ली, लेकिन बालिका बरामद नहीं हो सकी। बच्ची के पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।

छह साल की बालिका के भाई का साला रिंका सैपऊ का रहने वाला है। बच्ची के पिता का आरोप है आरोपी रिंका उनके बेटे का साला है। रविवार को अपनी ससुराल गढ़सानी से लौटकर उनके घर आया। शाम साढ़े चार बजे करीब आरोपी उनकी छह साल की बेटी को भंडारा खिलाने की कहकर अपने साथ ले गया। आरोपी बेटी को लेकर देर शाम तक नहीं लौटा। शाम साढ़े छह बजे करीब रिंका घर लौट आया। वह नशे में धुत था। बेटी उसके साथ नहीं थी। शक होने पर उन्होंने तलाश की तो कागारौल में स्कूल के पीछे बेटी के खून से सने कपड़े मिले। आरोपी रिंका से पूछताछ की गई, लेकिन अत्यधिक नशे में होने के कारण वह कुछ भी नहीं बता सका। बालिका के पिता के अनुसार, उन्होंने 100 डायल पर पुलिस को सूचना दे दी।  खेरागढ़, कागारौल और सैंया थाने के साथ एसपी देहात अखिलेश नारायण डॉग स्क्वायड की टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। आरोपी रिंका पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम को कागारौल नहर की पटरी पर ले गया। वहां देर रात तक पुलिस ने बच्ची को तलाश किया, लेकिन पता नहीं चल सका। इधर, बच्ची के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी रिंका पर दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।

एसपी देहात अखिलेश नारायण ने कहा कि आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात कबूल ली है। बच्ची के पिता हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। बच्ची को तलाश किया जा रहा है। बच्ची के मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें