ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशशादी हो गई लेकिन विदाई की बेला आते ही बिगड़ा दुल्हन का मूड, दूल्हे के साथ जाने से किया इनकार

शादी हो गई लेकिन विदाई की बेला आते ही बिगड़ा दुल्हन का मूड, दूल्हे के साथ जाने से किया इनकार

बारात आई, शादी भी हो गई लेकिन विदाई का मौका आया तो दुल्हन का मूड बिगड़ गया। दुल्हन ने दूल्हे के साथ हुई शादी को मानने से इनकार कर दिया। दुल्हन के इनकार की खबर लगी तो दूल्हा पक्ष में हड़कंप मच गया। पहले...

शादी हो गई लेकिन विदाई की बेला आते ही बिगड़ा दुल्हन का मूड, दूल्हे के साथ जाने से किया इनकार
हिन्दुस्तान,मैनपुरीThu, 27 Feb 2020 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

बारात आई, शादी भी हो गई लेकिन विदाई का मौका आया तो दुल्हन का मूड बिगड़ गया। दुल्हन ने दूल्हे के साथ हुई शादी को मानने से इनकार कर दिया। दुल्हन के इनकार की खबर लगी तो दूल्हा पक्ष में हड़कंप मच गया। पहले दोनों पक्षों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन अड़ी तो विवाद शुरू हो गया। बात नहीं बनी तो दूल्हा पक्ष के लोग थाने पहुंच गए और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने गांव के लोगों को बुलाकर दोनों पक्षों में विवाद न हो इसका समझौता कराया। एक-दूसरे की नकदी और सामान वापस किया गया। इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही घर लौट गया। घटना उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की है।

एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम नगला किंडर हथपऊ निवासी कुसुम पाल के पुत्र बॉबी की शादी थाना क्षेत्र के ही ग्राम उमराहार निवासी प्रकाश की पुत्री के साथ हुई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार बॉबी की बारात हथपऊ पहुंच गई। बारात की रस्में पूरी कराई गईं। रात में विवाह का कार्यक्रम भी पूरा कर लिया गया। सुबह विदाई का मौका आया तो दुल्हन ने शादी को मानने से इनकार कर दिया। दुल्हन ने कहा कि उसे लड़का पसंद नहीं है। यह सुनते ही हड़कंप मच गया। रिश्तेदारों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी तो दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। थाने में लड़के के पिता ने शिकायत की कि दुल्हन भी नहीं भेजी जा रही और जेवरात व कपड़े भी रख लिए हैं। 

पुलिस ने दोनों पक्षों में कराया समझौता 
पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच ग्रामीणों के सहयोग से समझौता करा दिया। दुल्हन पक्ष के एक लाख 35 हजार रुपये दूल्हे पक्ष पर थे। 35 हजार रुपये दूल्हे पक्ष ने वापस कर दिए। एक लाख भी जल्द देने के लिए कहा। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने भी आभूषण वापस करने का भरोसा दिया। गांव के लोगों ने दूल्हे की शादी दूसरी लड़की से करने का पक्ष रखा लेकिन इस बार दूल्हे ने इस गांव की किसी भी लड़की से शादी करने से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी ओमहरि बाजपेई ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। तहरीर नहीं दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें