ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशउम्रदराज देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार, गश खाकर गिरा दूल्हा

उम्रदराज देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार, गश खाकर गिरा दूल्हा

बिहार थाना क्षेत्र के मनिकापुर गांव में शुक्रवार रात आई बारात में दूल्हा गश खाकर गिर गया। खबर मिलने पर दुल्हन देखने पहुंची। उम्रदराज दूल्हा देख लड़की के होश उड़ गए। घर लौटकर उसने शादी से इनकार कर...

उम्रदराज देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार, गश खाकर गिरा दूल्हा
हिन्दुस्तान संवाददाता।,भगवंतनगर (उन्नाव)। Sun, 15 Dec 2019 10:48 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार थाना क्षेत्र के मनिकापुर गांव में शुक्रवार रात आई बारात में दूल्हा गश खाकर गिर गया। खबर मिलने पर दुल्हन देखने पहुंची। उम्रदराज दूल्हा देख लड़की के होश उड़ गए। घर लौटकर उसने शादी से इनकार कर दिया। पूरी रात दोनों पक्षों में मान मनौव्वल होती रहा मगर दुल्हन नहीं मानी। शनिवार सुबह बारात बिना दुल्हन लौट गई। मनिकापुर गांव के शब्बीर जोगी की बेटी रोशनी की शादी लखनऊ निवासी मोहम्मद आफताब के साथ तय हुई थी। शुक्रवार रात आफताब बारात लेकर आया। बारातियों का स्वागत सत्कार किया जा रहा था। इसी दौरान दूल्हा गश खाकर गिर गया।

ये भी पढ़ें : सफर में आफत : कोहरे के चलते कई दर्जन ट्रेनें निरस्त, कईयों के फेरे घटे, देखें पूरी लिस्ट

इसकी खबर दुल्हन तक पहुंची तो वह बाहर निकल कर चोरीछिपे दूल्हे को देखने पहुंच गई। उम्रदराज दूल्हे को लड़खड़ाता देख रोशनी अवाक रह गई। घर पहुंचकर उसने माता पिता और अन्य परिजनों से शादी न करने की बात कही। शादी से इनकार की जानकारी होते ही बारातियों ने लड़की पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया। रातभर मान मनौव्वल चलती रही मगर कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई। शनिवार सुबह बिना दुल्हन के बारात लौट गई। गांव में दिनभर लड़की के हिम्मत की प्रशंसा होती रही।

पाइए देश-दुनिया की हर खबर सब सेपहले www.livehindustan.com पर। लाइव हिन्दुस्तान से हिंदी समाचार अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करें हमारा News App और रहें हर खबर से अपडेट।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें