ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशदुल्हन देखती रही राह लेकिन नहीं आए दूल्हा और बारात, जानें क्यों

दुल्हन देखती रही राह लेकिन नहीं आए दूल्हा और बारात, जानें क्यों

बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को शादी के ऐन वक्त उसका प्रेमी धोखा दे गया। दुल्हन बनी युवती और उसके परिजन इंतजार करते रहे, लेकिन दूल्हा और बारात नहीं आई। शादी की सारी तैयारियां...

दुल्हन देखती रही राह लेकिन नहीं आए दूल्हा और बारात, जानें क्यों
हमारे संवाददाता, बिजनौर। Tue, 15 Oct 2019 08:38 PM
ऐप पर पढ़ें

बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को शादी के ऐन वक्त उसका प्रेमी धोखा दे गया। दुल्हन बनी युवती और उसके परिजन इंतजार करते रहे, लेकिन दूल्हा और बारात नहीं आई। शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। गुस्साए परिजनों ने थाना शेरकोट में मामले की बाबत शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शेरकोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती गांव में ही विद्यालय में शिक्षिका है। उसी गांव में अमरोहा के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव दाउद सराय निवासी एक युवक के रिश्तेदार रहते हैं। युवक डाक्टर बताया जाता है और अक्सर यहां आता-जाता रहता है। बताया जाता है कि करीब एक माह पूर्व यह युवक इस शिक्षिका से बात करते हुए पकड़ा गया था।

पंचायत बैठी तो पता चला कि युवक-युवती के बीच प्रेम संबंध हैं। युवक ने युवती से प्रेम होने की बात स्वीकारी और जल्द ही शादी का आश्वासन दिया। कुछ समय बाद युवक ने फिर से शादी में आनाकानी की तो मामला थाना शेरकोट तक भी जा पहुंचा, लेकिन यहां थाने में ही गणमान्य लोगों ने फैसला लिया कि दोनों का विवाह 15 अक्तूबर को कर दिया जाएगा। ये बात लिखित तौर पर की गई।

आज 15 अक्तूबर का नियत दिन भी आया। लड़की पक्ष की ओर से शादी की जोर-शोर से तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। घराती और रिश्तेदारों के अलावा गांव में दावतें करा दी गईं। घर में दहेज का सामान भी सजा-धजा कर रख दिया गया, लेकिन दोपहर 12 बजे तक जब बारात नहीं आई तो परिजनों को चिंता सताने लगी। इसी बीच जब लड़का पक्ष से फोन पर बात की गई तो पता चला कि वह बारात लेकर नहीं आ रहा है। लड़के के पिता ने बताया कि लड़का गायब है। हालांकि, लड़की पक्ष ने इस बात का दावा भी किया कि लड़का पक्ष दहेज में पांच लाख रुपये और गाड़ी की मांग कर रहा है। 

दूसरी ओर एसओ शेरकोट का फोन रिसीव शहर इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि लड़की पक्ष को अमरोहा भेजा गया है। यदि वहां पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो एसओ शेरकोट के वापस आ जाने पर थाने में ही रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें