ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशऐसा क्या हुआ कि शादी के 10 दिन बाद ही चिता पर पहुंची नई-नवेली दुल्हन, दूल्हा भी बीमार 

ऐसा क्या हुआ कि शादी के 10 दिन बाद ही चिता पर पहुंची नई-नवेली दुल्हन, दूल्हा भी बीमार 

रूबी की 30 अप्रैल को शादी हुई। एक मई को विदा होकर ससुराल पहुंची। मगर उसी दिन उसे बीमार हो जाने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। दस दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझते हुए रूबी जिंदगी की...

ऐसा क्या हुआ कि शादी के 10 दिन बाद ही चिता पर पहुंची नई-नवेली दुल्हन, दूल्हा भी बीमार 
खमरिया-खीरी। संवाददाताWed, 12 May 2021 12:17 AM
ऐप पर पढ़ें

रूबी की 30 अप्रैल को शादी हुई। एक मई को विदा होकर ससुराल पहुंची। मगर उसी दिन उसे बीमार हो जाने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। दस दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझते हुए रूबी जिंदगी की जंग हार गई। खमरिया क्षेत्र के ईशवारा गांव के महेंद्र कटियार के बेटे शोभित कटियार की बारात 30 अप्रैल को क्षेत्र के चकई गांव निवासी कामनाथ वर्मा के घर गई थी। एक मई को शोभित अपनी नई-नवेली दुल्हन रूबी को विदा कराकर घर लाया।

ससुराल पहुंचते पहुंचते रूबी को तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। तब शोभित और उसके परिजनों ने रूबी को जिला अस्पताल पहुंचा दिया। जहां 10 दिनों तक रुबी बीमारी से जूझती रही। दिन-ब- दिन उसकी हालत बिगड़ती गई। कहीं दवाओं की कमी तो कभी ऑक्सीजन की कमी से लड़ती रूबी आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। रूबी की मौत से हर कोई गमजदा है। दस दिन पहले बाबुल के घर से दुआएं लेकर निकली रूबी की जान चली गई। अभी उसके हाथों से मेहंदी भी नहीं उतरी थी। परिजन बताते हैं कि शोभित की भी हालत गम्भीर बनी हुई है। शोभित रूबी की तीमारदारी में लगा था। तब से उसे भी बुखार और सांस लेने की तकलीफ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें