ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश में 74 सीट जीतेंगी: जेपी नड्डा

2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश में 74 सीट जीतेंगी: जेपी नड्डा

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को हाईवे पर स्थित फैंटेसी मोटेल में आयोजित सेक्टर संयोजक बैठक (लोकसभा संच) में ऐलान किया कि भाजपा प्रदेश में 74...

2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश में 74 सीट जीतेंगी: जेपी नड्डा
वरिष्ठ संवाददाता,उन्नाव।Sun, 27 Jan 2019 07:16 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को हाईवे पर स्थित फैंटेसी मोटेल में आयोजित सेक्टर संयोजक बैठक (लोकसभा संच) में ऐलान किया कि भाजपा प्रदेश में 74 लोकसभा सीटें जीतेगी। पूरब और पश्चिम ही नहीं पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर चलेगी, जिससे विरोधी पस्त हो जाएंगे। नड्डा बोले, गठबंधन की कोई चिंता नहीं। कमजोर गठबंधन में न तो नेता अच्छे हैं और न ही उनकी नीयत अच्छी है। 

कांग्रेस पर हमला किया कि अंधा बांटे रेवड़ी, मुडकर अपनों को दे। इशारों में अन्य विरोधी दलों पर तीखा हमला बोला। कहा कि भाजपा और मोदी ही देश को और आगे ले जा सकते हैं। मोदी ने साढ़े चार साल में देश को विश्व पटल पर चमकाने का काम किया है। किसी पार्टी की सफलता के तमाम फैक्टर होते हैं। अन्य दलों के पास न तो नेता हैं और न ही उनकी नीयत सही है। नीयत सही है तो नेता नहीं हैं, नेता है तो उनके पास जनता नहीं है। भाजपा की नीयत अच्छी है, उसके नेता नरेंद्र मोदी है और देश की जनता उनके साथ है। भाजपा यूपी के रास्ते एक बार फिर केंद्र की सत्ता पर काबिज होगी। 

फिजिक्स नहीं केमेस्ट्रिी है चुनाव
लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली और मोहनलाल गंज लोकसभा संच के सेक्टर संयोजकों की बैठक में जेपी नड्डा ने कहा कि चुनाव फिजिक्स नहीं है केमेस्ट्रिी है। इसकी कमेस्ट्रिी तभी हल की जा सकती है जब हर बूथ पर कार्यकर्ता देश को बचाने के लिए भाजपा को विजय दिलाएगा। 2014 के चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि उस समय यूपी में जितने कार्यकर्ता थे, उसके छह गुना कार्यकर्ता मौजूदा समय में हैं। घर-घर जाएं, लोगों को पार्टी की नितियां बताएं। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने SP-BSP गठबंधन को भ्रष्टाचार का गठबंधन बताया

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें