ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशदेश-प्रदेश के बाद अब भाजपा बनाएगी निकाय की सरकार : केशव

देश-प्रदेश के बाद अब भाजपा बनाएगी निकाय की सरकार : केशव

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा-विधानसभा की तरह भाजपा विकास के दम पर निकाय की सरकार भी बनाएगी। सपा, बसपा और कांग्रेस के दिन लद गए हैं। प्रदेश के साथ बदायूं जिले की जनता भी...

देश-प्रदेश के बाद अब भाजपा बनाएगी निकाय की सरकार : केशव
हिन्दुस्तान संवाद,बदायूंMon, 13 Nov 2017 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा-विधानसभा की तरह भाजपा विकास के दम पर निकाय की सरकार भी बनाएगी। सपा, बसपा और कांग्रेस के दिन लद गए हैं। प्रदेश के साथ बदायूं जिले की जनता भी समझ चुकी है कि विकास केवल भाजपा ही करा सकती है। उन्होंने दावा किया कि बदायूं की सभी पालिका व नगर पंचायतों में भाजपा का परचम लहराएगा। 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सोमवार दोपहर बाद शहर के गांधी मैदान में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा व विधानसभा में जनता ने भाजपा को भारी बहुमत दिया। अब भाजपा निकायों में भी अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि इसी जनता के साथ से भाजपा 2019 में 73 नहीं इस बार तो 80-81 सीटें लेकर भाजपा केंद्र में सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री ने देश को प्रथम राष्ट्र बनाने का काम किया है। इसलिए जनता भी कमल को खिलाएगी। 

सपा को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा की साइकिल पंचर हो गई। अबकी बार साइकिल को पंचर की जगह खंड-खंड करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा गुंडों, माफिया की सरकार नहीं, बल्कि किसानों की सरकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संकल्प पत्र में सभी जाति-धर्मों के विकास के बारे में सोचा है। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए गरीबों को उजाड़ने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे। उन्होंने शहर से भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल सहित सभी नगर पालिका व नगर पंचायत के भाजपा प्रत्याशियों के नाम लेकर उन्हें विजयी बनाने के लिए लोगों से अधिक से अधिक मतदान की अपील की। 

इस मौके पर बृजक्षेत्र के उपाध्यक्ष बीएल वर्मा, उपाध्यक्ष व जिले के चुनाव संयोजक जेके सक्सेना, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक सदर महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज राजीव कुमार सिंह, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, बिल्सी विधायक आरके शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी  पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें