ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज, मिशन 2024 के लिए होगी प्लानिंग

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज, मिशन 2024 के लिए होगी प्लानिंग

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर लखनऊ में होगी। इस बैठक कई दिग्गज शामिल होंगे। इसमें मिशन 2024 को लेकर प्लानिंग की जाएगी।

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज, मिशन 2024 के लिए होगी प्लानिंग
हिन्दुस्तान,लखनऊSun, 29 May 2022 06:27 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भाजपा उत्तर प्रदेश की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में होगी। अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर लखनऊ में होने वाली इस बैठक का उद्घाटन प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। बैठक में मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने वाले कार्यक्रमों सहित पार्टी की 2024 को लेकर आगामी रणनीति पर मंथन होगा।

प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पूर्व शनिवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश महामंत्रियों की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सहित प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, गोविन्द नारायण शुक्ल, अश्वनी त्यागी, अमर पाल मौर्य, सुब्रत पाठक, अनूप गुप्ता, प्रियंका रावत मौजूद रहे।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केन्द्रीय पदाधिकारी, प्रदेश से केन्द्रीय मंत्री परिषद के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, महापौर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष व मोर्चो के अध्यक्ष सम्मिलित होंगे। केंद्रीय मंत्रियों में स्मृति ईरानी, डा. महेंद्रनाथ पांडेय, कौशल किशोर, पंकज चौधरी, एसपी सिंह बघेल, साध्वी निरंजन ज्योति, भानू प्रताप वर्मा सहित अन्य के शामिल होने की संभावना है। योगी मंत्रिमंडल का हिस्सा होने के चलते बतौर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की यह अंतिम प्रदेश कार्यसमिति होगी।

देर शाम तैयारियां देखने पहुंचे बंसल
प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल शनिवार को देर शाम कन्वेंशन सेंटर में प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियां देखने पहुंचे। उनके साथ प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला व अमरपाल मौर्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित सहित कई अन्य भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें