ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ उत्तर प्रदेशतीसरे मोर्चे को लेकर बीजेपी का अखिलेश पर तंज, भूपेंद्र चौधरी बोले-एको अहं, द्वितीयो नास्ति के शिकार हो गए हैं सपा अध्‍यक्ष

तीसरे मोर्चे को लेकर बीजेपी का अखिलेश पर तंज, भूपेंद्र चौधरी बोले-एको अहं, द्वितीयो नास्ति के शिकार हो गए हैं सपा अध्‍यक्ष

बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि अखिलेश यादव इस समय एको अहं, द्वितीयो नास्ति, के शिकार हो गए हैं। प्रदेश की देवतुल्य जनता ने उनके इसी अहंकार को तोड़ा था।

तीसरे मोर्चे को लेकर बीजेपी का अखिलेश पर तंज, भूपेंद्र चौधरी बोले-एको अहं, द्वितीयो नास्ति के शिकार हो गए हैं सपा अध्‍यक्ष
Ajay Singhविशेष संवाददाता,लखनऊFri, 20 Jan 2023 05:32 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

UP Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव की तेलंगाना यात्रा पर तीखा हमला बोला है। वहीं कांग्रेस को उन्होंने अप्रासंगिक करार दिया। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि अखिलेश यादव इस समय एको अहं, द्वितीयो नास्ति, के शिकार हो गए हैं। विगत वर्षों के चुनावों में प्रदेश की देवतुल्य जनता ने उनके इसी अहंकार को तोड़ा था। उन्होंने कहा कि थर्ड और फोर्थ फ्रंट की बातें बेमानी हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश-प्रदेश की जनता स्थायी सरकार और नेतृत्व चाहती है, जो पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार उन्हें दे रही है। उन्होंने कहा कि जनता 2024 के पहले तेलंगाना और 2024 में देश के कोने-कोने में प्रचंड बहुमत से कमल खिलाकर अखिलेश यादव सहित अन्य विरोधियों को पुन जवाब देगी।

चौधरी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनैतिक जमीन खिसक चुकी है।

12 तक मंडलों की बैठकें
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 22 को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक होगी। 5 फरवरी तक जिले और 12 फरवरी तक मंडलों की बैठकें होंगी। संगठनात्मक विषयों और सरकार के कामों को जनता के बीच ले जाएंगे।