ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकौन हैं धनश्याम लोधी, जिन्होंने आजम खान के रामपुर किले में लगा दी सेंध; कभी थे बेहद करीबी

कौन हैं धनश्याम लोधी, जिन्होंने आजम खान के रामपुर किले में लगा दी सेंध; कभी थे बेहद करीबी

उत्तर प्रदेश में रामपुर में हुए उपचुनाव (Rampur Bypolls Result) में समाजवादी पार्टी को बीजेपी ने हरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम ने करीब 42 हजार वोटों जीतकर आजम के किले में सेंध लगा दी है।

कौन हैं धनश्याम लोधी, जिन्होंने आजम खान के रामपुर किले में लगा दी सेंध; कभी थे बेहद करीबी
Deep Pandeyलाइव हिन्दुस्तान,लखनऊSun, 26 Jun 2022 03:12 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

UP Lok Sabha Bypolls Result:   उत्तर प्रदेश में रामपुर में हुए उपचुनाव में मतदान के बाद रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई शुरुआती बढ़त के बाद अब समाजवादी पार्टी को भारतीय जनता पार्टी ने हरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने करीब 42 हजार वोटों सपा असीम राजा को हराया है। आजम के किले में बीजेपी ने सेंध लगा दी है। 
 
आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर से सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान चुनाव जीते थे। रामपुर सीट आजम का गढ़ मानी जाती है। लेकिन इस बार आजम के गढ़ में बीजेपी सेंध लगाने में कामयाब होती दिख रही है। वजह सपा आत्म विश्वास मना जा रहा है। 

10 प्रतिशत वोट कम पड़ा था इस बार वोट
रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में लोगों ने वोट डालने में खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। यही वजह रही है कि यहां आजमगढ़ के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत वोट कम पड़ा है। महज सात लाख लोगों ने ही अपने मत का इस्तेमाल किया।  

अखिलेश नहीं गए रामपुर
अखिलेश यादव इस बार रामपुर उपचुनाव में प्रचार करने नहीं गए। इस बारे में चर्चा थी कि वह जीत जाएगा ऐसा उनको भरोसा था। वहीं यही बात भी सामने आई थी कि अखिलेश उपचुनाव में प्रचार नहीं करते हैं। वोटिंग के बाद प्रशासन पर सख्ती करने का भी आरोप लगाया था। रामपुर में पार्टी के पोलिंग एजेंट को भगाने की भी शिकायत की गई थी। 

कौन हैं घनश्याम लोधी 

रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने सपा को शिकस्त दी। आजम के किले में सेंध लगाने वाले लोधी इससे पहले दो बार एमएलसी रह चुके हैं। इसी साल बीजेपी में शामिल हुए थे। इससे पहले वह सपा में थे और आजम खान के बेहद करीबी माने जाते थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें