ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभाजपा ने खेला दोस्ती का दांव, सात छोटे-छोटे दलों से गठजोड़ कर विपक्ष को जवाब देने की तैयारी 

भाजपा ने खेला दोस्ती का दांव, सात छोटे-छोटे दलों से गठजोड़ कर विपक्ष को जवाब देने की तैयारी 

भाजपा का फोकस इन दिनों पूर्वांचल की राजनीति पर है। दरअसल पार्टी इस इलाके में अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने की जुगत में है ताकि पश्चिम से यदि कुछ सीटें कम भी रहें तो पूरब से उसकी भरपाई हो सके। इसके...

भाजपा ने खेला दोस्ती का दांव, सात छोटे-छोटे दलों से गठजोड़ कर विपक्ष को जवाब देने की तैयारी 
लखनऊ। विशेष संवाददाता Wed, 27 Oct 2021 10:29 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भाजपा का फोकस इन दिनों पूर्वांचल की राजनीति पर है। दरअसल पार्टी इस इलाके में अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने की जुगत में है ताकि पश्चिम से यदि कुछ सीटें कम भी रहें तो पूरब से उसकी भरपाई हो सके। इसके साथ ही इलाकाई क्षत्रपों से छोटे-छोटे गठजोड़ कर भाजपा अखिलेश यादव के दांव का जवाब भी देना चाहती है। इसी कवायद की कड़ी में भाजपा केराज्य मुख्यालय पर बुधवार को हिस्सेदारी मोर्चा के सात घटक दलों ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने इस नई दोस्ती का ऐलान ठीक उस वक्त किया जब मऊ में सपा और सुभासपा के साथ आने की घोषणा हो रही थी।

इन छोटे-छोटे दलों के जरिए भाजपा ने खासतौर से पूर्वांचल के अलग-अलग हिस्सों में जातिगत गणित साधने का प्रयास किया है। इसके लिए मुसहर, बिंद, कश्यप, राजभर, चौहान जैसी जातियों को साथ लेने की जुगत लगाई गई है। वहीं स्वतंत्रदेव सिंह ने सपा-सुभासपा की दोस्ती को लेकर कहा कि सपा सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न राजभर समाज का हुआ। ओमप्रकाश राजभर और अखिलेश यादव लाख प्रयास कर लें लेकिन कोई राजभर वोट उन्हें मिलने वाला नहीं है। उन्होंने राजभर वोट भाजपा के साथ था और रहेगा। 2022 में प्रदेश की जनता जाति नहीं विकास के नाम पर और भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट देगी। 

इन दलों ने दिया भाजपा को समर्थन 

भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द, मुसहर आन्दोलन मंच (गरीब पार्टी) के अध्यक्ष चन्द्रमा वनवासी, शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष बाबूलाल राजभर, मानवहित पार्टी के अध्यक्ष कृष्णगोपाल सिंह कश्यप, भारतीय सुहेलदेव जनता पार्टी के अध्यक्ष भीम राजभर, पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान व भारतीय समता समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र प्रजापति ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सहयोग व समर्थन देने का पत्र प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने सभी का बुके देकर स्वागत किया। संचालन प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने किया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें