ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी के BJP संगठन में बड़ा बदलाव, डिप्टी सीएम केशव के बाद धर्मपाल सिंह को भी मिली अहम जिम्मेदारी

यूपी के BJP संगठन में बड़ा बदलाव, डिप्टी सीएम केशव के बाद धर्मपाल सिंह को भी मिली अहम जिम्मेदारी

मिशन 2024 को देखते हुए भाजपा ने अभी से पूरी तैयारी में जुट गई है। यूपी में भाजपा ने संगठन में बड़ा उलटफेर किया है। यूपी में भाजपा के संगठन मंत्री रहे सुनील बंसल को पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव बनाया है

यूपी के BJP संगठन में बड़ा बदलाव, डिप्टी सीएम केशव के बाद धर्मपाल सिंह को भी मिली अहम जिम्मेदारी
Dinesh Rathourलाइव हिन्दुस्तान,लखनऊWed, 10 Aug 2022 05:09 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मिशन 2024 को देखते हुए भाजपा ने अभी से पूरी तैयारी में जुट गई है। यूपी में भाजपा ने संगठन में बड़ा उलटफेर किया है। यूपी में भाजपा के संगठन मंत्री रहे सुनील बंसल को पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। सुनील बंसल की कमान झारखंड के संगठन मंत्री रहे धर्मपाल को दी गई है। सुनील बंसल की जगह अब धर्मपाल यूपी भाजपा के नए संगठन मंत्री होंगे।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह के हवाले से जारी इस बयान में कहा गया कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है और इसके साथ ही उन्हें पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना के प्रभारी की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री सुनील बंसल को वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश में भाजपा का संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया था।

पार्टी ने बंसल के स्थान पर झारखंड में भाजपा के संगठन महासचिव का दायित्व संभाल रहे धर्मपाल को उत्तर प्रदेश में संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। बतादें कि यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने विधान परिषद में नेता पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया। उनके इस्तीफे बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को नए विधान परिषद के नेता के तौर जिम्मेदारी दी गई है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें