ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशनागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जेपी नड्डा आज आगरा में रैली करेंगे

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जेपी नड्डा आज आगरा में रैली करेंगे

भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गुरुवार को आगरा के कोठी मीना बाजार, मैदान में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में एक रैली को संबोधित करेंगे। ब्रज क्षेत्र...

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जेपी नड्डा आज आगरा में रैली करेंगे
प्रमुख संवाददाता , आगरा, Thu, 23 Jan 2020 07:52 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गुरुवार को आगरा के कोठी मीना बाजार, मैदान में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में एक रैली को संबोधित करेंगे। ब्रज क्षेत्र के आगरा में होने वाली रैली दोपहर 12 बजे  शुरू होगी। जेपी नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली रैली प्रदेश के आगरा से कर रहे हैं। जेपी नड्डा लोकसभा चुनावों में पार्टी के प्रदेश के प्रभारी भी रह चुके हैं।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं जन जागरण अभियान के प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि रैली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी संबोधित करेंगे।  प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल भी रैली में रहेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए जोरदार तैयारियां की गई हैं। जेपी नड्डा नई दिल्ली से आगरा सड़क मार्ग से आएंगे। इसलिए नोएडा से लेकर आगरा तक उनके स्वागत के लिए तोरणद्वार बनाए गए हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें