ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ उत्तर प्रदेशसपरिवार इस्लाम स्वीकार कर लें स्वामी प्रसाद मौर्य, सपा नेता पर भाजपा सांसद की टिप्पणी, बेटी संघमित्रा के लिए कही ये बात 

सपरिवार इस्लाम स्वीकार कर लें स्वामी प्रसाद मौर्य, सपा नेता पर भाजपा सांसद की टिप्पणी, बेटी संघमित्रा के लिए कही ये बात 

रामचरित मानस को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर सपा नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार घिरते चले जा रहे हैं। भाजपा सांसद रविंद्र कुशवाहा ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर टिप्पणी की है।

सपरिवार इस्लाम स्वीकार कर लें स्वामी प्रसाद मौर्य, सपा नेता पर भाजपा सांसद की टिप्पणी, बेटी संघमित्रा के लिए कही ये बात 
Dinesh Rathourभाषा,बलिया।Fri, 27 Jan 2023 07:47 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

रामचरित मानस को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर सपा नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार घिरते चले जा रहे हैं। संत समाज से लेकर मुस्लिम समाज तक स्वामी प्रसाद के इस बयान को लेकर विरोध जता चुके हैं। इतना ही नहीं उन्हीं की पार्टी के विधायक भी स्वामी प्रसाद के इस बयान पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

अब भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने उनके बयान को लेकर टिप्पणी की है। साथ ही पिता के बचाव में उतरीं भाजपा सांसद संघमित्रा को लेकर भी बड़ी बात कही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को कहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य, परिवार के साथ तत्काल इस्लाम धर्म स्वीकार कर लें और अपनी सांसद पुत्री संघमित्रा से लोकसभा की सदस्यता तथा भाजपा से तत्काल त्यागपत्र दिला दें।

सलेमपुर से भाजपा सांसद कुशवाहा ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य में नैतिक बल हो तो वह तत्काल इस्लाम धर्म स्वीकार कर लें। उन्होंने कहा कि मौर्य का हिंदू धर्म में रहकर रामचरितमानस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करना गलत है जिसे सनातन धर्म के लोग स्वीकार नहीं करेंगे। कुशवाहा ने कहा कि मौर्य भाजपा का विरोध करते हुए हिंदू धर्म को लेकर उल जुलूल टिप्पणी कर रहे हैं; इस कृत्य को हिंदू धर्म के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मौर्य को नैतिकता के आधार पर अपनी सांसद पुत्री संघमित्रा से लोकसभा तथा भाजपा से तत्काल त्यागपत्र दिलवा देना चाहिए।

पढ़े UP News in Hindi उत्तर प्रदेश की ब्रेकिंग न्यूज के अलावा Prayagraj News, Meerut News और Agra News.