ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशBJP विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा ने दिया बेटे को जन्म, पति अजितेश ने फेसबुक पोस्ट लिख दी जानकारी

BJP विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा ने दिया बेटे को जन्म, पति अजितेश ने फेसबुक पोस्ट लिख दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पड़ने वाले बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा ने रविवार को एक बेटे  को जन्म...

BJP विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा ने दिया बेटे को जन्म, पति अजितेश ने फेसबुक पोस्ट लिख दी जानकारी
हिन्दुस्तान,बरेलीSun, 09 Aug 2020 07:58 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पड़ने वाले बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा ने रविवार को एक बेटे  को जन्म दिया है। साक्षी के पति अजितेश कुमार ने फेसबुक पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी।

अपने फेसबुक पोस्ट में अजितेश कुमार ने लिखा, 'महादेव के आशीर्वाद और आप सब की दुआओं से साक्षी और मुझे पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। आशीर्वाद बना रहे बाबा।'

बता दें कि पिछले साल तीन जुलाई को बीजेपी विधायक पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा अपने प्रेमी अजितेश के साथ घर से अचानक गायब हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने 10 जुलाई को अजितेश के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें अपनी जान को खतरा बताया था।

इस वीडियो के आने के बाद यह मामला काफी चर्चित हो गया था। मीडिया ने इस खबर को हाथों-हाथ लिया और यह मुद्दा कई दिनों तर लगातार छाया रहा। बाद में यूपी सरकार की तरफ से दोनों को सुरक्षा दी गई। कुछ समय अजितेश और साक्षी बरेली से दूर किसी और जगह पर रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें