ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय सुरक्षा को वोट के नजरिए से देख रही भाजपा: अखिलेश यादव

राष्ट्रीय सुरक्षा को वोट के नजरिए से देख रही भाजपा: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर देश पर संकट के वक्त भी इस पर राजनीति करने व इसका चुनावी लाभ उठाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। कहा कि भाजपा राष्ट्रीय सुरक्षा को वोट के नजरिए से देख...

राष्ट्रीय सुरक्षा को वोट के नजरिए से देख रही भाजपा: अखिलेश यादव
विशेष संवाददाता,लखनऊ,Fri, 01 Mar 2019 12:15 AM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर देश पर संकट के वक्त भी इस पर राजनीति करने व इसका चुनावी लाभ उठाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। कहा कि भाजपा राष्ट्रीय सुरक्षा को वोट के नजरिए से देख रही है। 

अखिलेश यादव ने गुरुवार को कई ट्वीट कर भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा, जब देश पायलट की वापसी की दुआ कर रहा है तो भाजपा के नेताओं की यह रणनीति बन रही है कि इसका चुनावी लाभ कैसे उठाया जाए।

Akhilesh Tweet

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि ऐसे में जब भारतीय वायु सेना का एक पायलट लापता है, सब कुछ, यहां तक कि राष्ट्रीय सुरक्षा को भी वोट की नजर से देखा जा रहा है।  भाजपा केवल ध्यान भटकाने, झूठ बोलने, ब्रांडिंग करने और मार्केटिंग करने की राजनीति ही जानती है।

आज जब पूरा देश राजनीति से ऊपर उठकर एक भारतीय के रूप में सरकार के साथ खड़ा है, ऐसे में भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क का रिकार्ड बनाने में लगी है। आज तो भाजपा समर्थक भी इस आयोजन पर शर्मिंदा हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें