ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशBJP नेता के बेटे और एयर होस्टेस का कत्ल करने वाले का ऐसे हुआ अंत

BJP नेता के बेटे और एयर होस्टेस का कत्ल करने वाले का ऐसे हुआ अंत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आठ दिन से आतंक का पर्याय बने 50 हजार के इनामी अश्वनी उर्फ जानी का अंत हो गया। देर रात करीब एक 1.15 बजे पुलिस चेकिंग के दौरान घिरने पर जानी ने बढ़ापुर थाने से कुछ दूरी...

BJP नेता के बेटे और एयर होस्टेस का कत्ल करने वाले का ऐसे हुआ अंत
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरSat, 05 Oct 2019 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आठ दिन से आतंक का पर्याय बने 50 हजार के इनामी अश्वनी उर्फ जानी का अंत हो गया। देर रात करीब एक 1.15 बजे पुलिस चेकिंग के दौरान घिरने पर जानी ने बढ़ापुर थाने से कुछ दूरी पर खुद को गोली मार ली।

गत 26 सितंबर को अश्वनी उर्फ जानी ने बढ़ापुर में भाजपा नेता भीम सिंह के पुत्र राहुल व भतीजे कृष्ण की गोली मारकर हत्या कर दी थी, तभी से ही पुलिस उसकी घेराबंदी में लगी थी। पुलिस उसे तलाश कर ही रही थी कि जॉनी ने 30 सितंबर को दिनदहाड़े स्योहारा के दोलताबाद में घर मे घुसकर एयर होस्टेस निकिता शर्मा को भी गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया था, उसके बाद से जॉनी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।

इसके बाद उस पर 50 हजार के इनाम आईजी ने घोषित कर दिया। जॉनी को पकड़ने के लिए करीब 21 थानों पुलिस फोर्स के साथ आरआरएफ और पीएसी तक लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देररात करीब सवा बजे पुलिस बढ़ापुर में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच जॉनी चेहरा छिपाकर जा रहा था, जब जॉनी पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसपी संजीव त्यागी ने जानी के मरने की पुष्टि की है।

8 दिन से पुलिस को छका रहा था जॉनी

पिछले 8 दिन तक पुलिस को छकाने वाले जॉनी का शुक्रवार देररात अंत हो ही गया। ट्रपल मर्डर के  आरोपी की घेराबंदी में पुलिस, पीएसी समेत आरआरएफ दिन रात एक किए हुए थी। 21 थानों की पुलिस के अलावा रेपिड रेस्पोंस फोर्स (आरआरएफ) से लेकर पीएसी तक ने जॉनी को घेरने के लिए अभेद किलाबंदी की हुई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें