ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशUP विधान परिषद उपचुनाव: बीजेपी ने पद्मसेन और मानवेंद्र को दिया MLC का टिकट, जानें समीकरण

UP विधान परिषद उपचुनाव: बीजेपी ने पद्मसेन और मानवेंद्र को दिया MLC का टिकट, जानें समीकरण

विधान परिषद में खाली 2 सीटों के लिए BJP ने अपने उम्‍मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। मानवेन्द्र सिंह और पद्मसेन चौधरी इन दोनों सीटों से पार्टी के प्रत्याशी होंगे। 29 मई को मतदान होगा।

UP विधान परिषद उपचुनाव: बीजेपी ने पद्मसेन और मानवेंद्र को दिया MLC का टिकट, जानें समीकरण
Ajay Singhप्रमुख संवाददाता,लखनऊWed, 17 May 2023 05:48 AM
ऐप पर पढ़ें

UP Legislative Council by-election: उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद में खाली दो सीटों के लिए भाजपा ने अपने उम्‍मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार की देर रात दोनों सीटों से पार्टी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। मानवेन्द्र सिंह और पद्मसेन चौधरी इन दोनों सीटों से पार्टी के प्रत्याशी होंगे। इन दोनों सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख 18 मई है। 29 मई को मतदान होगा। 

मानवेन्द्र सिंह कानपुर के हैं। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। मानवेंद्र सिंह दो बार एमएलसी भी रह चुके हैं। वह 1980 में भाजपा के जिलाध्‍यक्ष बनाए गए थे। 1985 में पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक बने। वह इस समय भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

वहीं पद्मसेन चौधरी बहराइच के हैं। पूर्व सांसद हैं। इस समय यह भी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। पद्मसेन कुर्मी हैं औऱ मानवेन्द्र क्षत्रिय हैं। दोनों की अपने समाज में पैठ होने के साथ ही संगठनात्मक कार्यों का अच्छा अनुभव है। चुनाव आयोग ने उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 

एमएलसी बनवारी लाल के निधन और लक्ष्‍मण आचार्य को सिक्‍क‍िम का राज्‍यपाल बनाए जाने के चलते ये दोनों सीटें खाली हुई थीं। बता दें कि यूपी विधान परिषद के 100 में से भाजपा के 74 सदस्‍य हैं। जबकि सपा के 9, बसपा, अपना दल (सोनेलाल), निषाद पार्टी, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक और शिक्षक दल के एक-एक सदस्य हैं। वर्तमान में कांग्रेस का कोई सदस्य नहीं है। दो निर्दल सदस्य हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें