ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव : भाजपा ने तय किए नारे, UP में आठ लाख से अधिक दीवारें रंगी जाएगी 

लोकसभा चुनाव : भाजपा ने तय किए नारे, UP में आठ लाख से अधिक दीवारें रंगी जाएगी 

शहर और गांवों की दीवारें अब ‘2019 में फिर एक बार मोदी सरकार' जैसे नारों से रंगी नजर आएंगी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भारतीय जनता पार्टी ने यह अभियान शुरू किया है। इस तरह पूरे प्रदेश...

लोकसभा चुनाव : भाजपा ने तय किए नारे, UP में आठ लाख से अधिक दीवारें रंगी जाएगी 
लखनऊ। प्रमुख संवाददाता Wed, 28 Nov 2018 09:04 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर और गांवों की दीवारें अब ‘2019 में फिर एक बार मोदी सरकार' जैसे नारों से रंगी नजर आएंगी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भारतीय जनता पार्टी ने यह अभियान शुरू किया है। इस तरह पूरे प्रदेश में आठ लाख से अधिक दीवारें दिसंबर के महीने तक भाजपा के नारों से रंगी मिलेंगी। 

फीट की वाल पेटिंग में एक फीट में ‘कमल'
अभी हाल ही में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने ये फैसला किया। इसी बैठक के बाद क्षेत्रीय व जिला प्रचार प्रमुखों को बुलाकर निर्देश दिए गए कि प्रदेश के सभी एक लाख 62 हजार बूथों में प्रत्येक बूथ की पांच दीवारों को भाजपा के नारों से और ‘कमल' चुनाव चिन्ह से रंगा जाएगा। एक तो यह नारा होगा ही ‘2019 में फिर एक बार मोदी सरकार'। दूसरा ‘जन-जन का संकल्प अटल, फिर देश में खिले कमल' और तीसरा ‘सबका साथ सबका विकास' का नारा जगह-जगह दीवारों पर लिखा मिलेगा। 

यह भी निर्देश दिए गए हैं कि तीन फिट की इस वाल पेंटिंग में एक फीट में काले रंग से भाजपा का चुनाव चिन्ह ‘कमल' बनाया जाएगा। चुनाव चिन्ह बड़ा होना चाहिए ताकि दूर से ये चुनाव चिन्ह नजर आए। काला इसलिए कि ईवीएम मशीनों में भाजपा प्रत्याशी के सामने‘कमल' का चुनाव चिन्ह काला ही होगा। बाकी दो फिट में भगवा रंग से नारे रंगे जाएंगे। ये नारे बूथ कमेटी के सदस्यों से द्वारा वालपेंटिंग कराए जाएंगे। इस काम को कराने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय व जिला प्रचार प्रमुखों की होगी। पार्टी नेतृत्व ने यह भी निर्देश दिए हैं कि दीवारों को भाजपा के नारों से रंगने का काम दिसंबर तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें