ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश'मैनपुरी में खिलेगा कमल', मतगणना से पहले रघुराज का दावा; बोले-पहली बार लोगों को मिला वोट देने का हक

'मैनपुरी में खिलेगा कमल', मतगणना से पहले रघुराज का दावा; बोले-पहली बार लोगों को मिला वोट देने का हक

मैनपुरी लोकसभा की सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। इस बीच बीजेपी प्रत्‍याशी रघुराज सिंह शाक्‍य ने एक बार फिर दावा किया है कि इस बार मैनपुरी में कमल ही खिलेगा।

'मैनपुरी में खिलेगा कमल', मतगणना से पहले रघुराज का दावा; बोले-पहली बार लोगों को मिला वोट देने का हक
Ajay Singhलाइव हिन्‍दुस्‍तान,मैनपुरीThu, 08 Dec 2022 07:59 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

सपा संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा की सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। थोड़ी देर में वहां मतगणना शुरू होने वाली है। इस बीच बीजेपी प्रत्‍याशी रघुराज सिंह शाक्‍य ने एक बार फिर दावा किया है कि इस बार मैनपुरी में कमल खिलेगा और पिछले 33 वर्षों से समाजवादी पार्टी के इस गढ़ पर बीजेपी का झंडा फहराएगा। उन्‍होंने आरोप लगाया कि इससे पहले के चुनावों में मैनपुरी की जनता को वोट देने का हक नहीं मिलता था। दबंग उन्‍हें बूथों पर जाने से रोक देते थे लेकिन इस बार सुरक्षा बलों की सख्‍ती के चलते लोगों को वोट डालने का मौका मिला और इसका नतीजा परिणाम की शक्‍ल में सामने आएगा। 

गुरुवार सुबह एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए रघुराज सिंह शाक्‍य ने कहा कि यहां लोग मशीन (ईवीएम) के पास पास खड़े हो जाते थे। बटन दबा देते थे। इस बार हर वर्ग ने बीजेपी के पक्ष में मतदान किया। लोगों को मौका मिला तो उन्‍होंने अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल किया। जसवंत नगर में बंपर मतदान के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि सभी को वोट डालने का मौका मिला। सख्‍ती के बावजूद भी करीब 20 बूथों उन्‍होंने दबंगई की। एक बूथ तो ऐसा है कि जहां पुरुषों के 448 में से 448 वोट पड़े हैं। क्‍या 100 प्रतिशत वोटिंग कहीं होती है? लेकिन फिर भी इस बार उनकी बहुत नहीं चलने पाई। काफी हद तक अंकुश लगा। पहले तो 129 बूथ ऐसे थे जहां वे वोट ही नहीं डालने देते थे। उन्‍होंने कहा कि इस बार फर्जी वोटिंग नहीं होने पाई इसलिए हर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी जीतेगी। 

रघुराज सिंह शाक्‍य ने कहा कि योगी सरकार ने गुंडाराज पर अंकुश लगाया। गरीबों को गल्‍ला देने का काम सरकार ने किया। प्रदेश में रामराज्‍य है। अब सभी को वोट डालने का मौलिक अधिकार मिला है। इस बार मैनपुरी में निश्चित कमल खिलेगा। जनता ने अबकी परिवर्तन का मूड बना लिया था। जनता ने पहले ही हमें प्रमाणपत्र दे दिया है। थोड़ी देर में मतगणना से भी जीत का प्रमाण पत्र मिल जाएगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें