देवरिया में BJP बूथ अध्यक्ष ने की आत्‍महत्‍या, सुसाइड नोट में लिखा-कर्ज की वजह से जिंदगी तनाव में है

Ajay Singh हिन्‍दुस्‍तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

यूपी के देवरिया में बीजेपी के बूथ अध्‍यक्ष श्रीराम गौड़ ने खुद को फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। जेब से मिले सुसाइड नोट में अत्‍यधिक कर्ज को इस आत्‍मघाती फैसले की वजह बताया गया है।

देवरिया में BJP बूथ अध्यक्ष ने की आत्‍महत्‍या, सुसाइड नोट में लिखा-कर्ज की वजह से जिंदगी तनाव में है

देवरिया के गौरी बाजार के भरिया गांव के भाजपा बूथ अध्यक्ष श्रीराम गोड़ ने गांव बाहर पेड़ में रस्‍सी के सहारे फांसी लगा कर जान दे दी। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में अत्‍यधिक कर्ज को इस आत्‍मघाती फैसले की वजह बताया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार गौरीबाजार क्षेत्र के भरिया गांव निवासी श्रीराम गोड़ (40) पुत्र जगदीश गोड़ भाजपा के बूथ संख्या-6 के अध्यक्ष थे। सोमवार सुबह सो कर उठे और रस्सी लेकर बाहर खेत की तरफ चले गए। शीशम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया।

ग्रामीण ने शीशम से लटकते शव को देख शोर मचाया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि वह जिविका चलाने के लिए एलआईसी समेत अन्य कंपनियों में एजेंट का काम भी करते थे। कुछ चिटफंड कंपनियों के भाग जाने से जमाकर्ता अपने पैसों की मांग करने लगे थे। जिसे चुकाने के लिए करीब चौदह कठ्ठा खेत तक बेच दिए थे। तनाव में आकर फांसी लगा लिया। 

बूथ अध्यक्ष की जेब से मिला सुसाइड नोट 

बताया जा रहा है कि श्रीराम के पाकेट से सुसाइड नोट भी मिला है। जिस लिखा है कि उनके घर कोई और कमाने वाला नही है। अधिक कर्ज होने की वजह से जिंदगी तनाव में है। पुलिस सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। 

श्रीराम की मौत से घर में मचा कोहराम 

श्रीम की दो बेटियां रोशनी, श्रृष्टि और एक बेटा आशीष हैं। भाजपा में सक्रिय सदस्य होने के साथ बच्चों के परवरिश के लिए दिन रात मेहनत कर रहे थे। इसीबीच आर्थिक तंगी के दबाव नही झेलन पाने की वजह से मौत को गले लगा लिया। पति के मौत पर पत्नी पूनम व परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।