ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअतीक के अंत से BJP को मिला फायदा? मेयर फेस बदलने के बाद भी प्रयागराज में कायम रहेगा भाजपा का राज

अतीक के अंत से BJP को मिला फायदा? मेयर फेस बदलने के बाद भी प्रयागराज में कायम रहेगा भाजपा का राज

प्रयागराज की जनता ने यहां एक बार फिर कमल खिलाकर भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यों पर बड़ा भरोसा जताया है। प्रयागराज नगर निगम के महापौर पद के लिए कुल 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 

अतीक के अंत से BJP को मिला फायदा? मेयर फेस बदलने के बाद भी प्रयागराज में कायम रहेगा भाजपा का राज
Praveen Sharmaप्रयागराज। लाइव हिन्दुस्तानSat, 13 May 2023 04:05 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज नगर निगम के मेयर चुनाव में एक बार फिर कमल खिलने जा रहा है। प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मेयर प्रत्याशी गणेश केसरवानी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी (सपा) के अजय कुमार श्रीवास्तव से करीब 80,000 से अधिक वोटों से आगे चल हैं।

प्रयागराज में भगवा दल की इस कामयाबी को माफिया अतीक अहमद के अंत से भी जोड़कर देखा जा रहा है।प्रयागराज की जनता ने काफी लंबे समय तक अतीक का आतंक झेला है। अतीक की मौत के ऐन बाद मिली बंपर जीत को जनता की तरफ से भाजपा का रिटर्न गिफ्ट माना जा सकता है।

वहीं, एक और खास बात यह है कि इस बार मेयर का फेस बदलने के बाद भी प्रयागराज में भाजपा का राज कायम फिर से रहेगा। शुरुआत में प्रयागराज मेयर चुनाव में इस बार भाजपा के लिए मुकाबला बेहद कड़ा माना जा रहा था, क्योंकि राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने मेयर पद के लिए इस बार अपने मंत्री नंद गोपाल नंदी की पत्नी अभिलाषा नंदी का टिकट काटकर गणेश केसरवानी को उम्मीदवार बना दिया था, जिससे भाजपा में बगावत भी देखने को मिली थी। 

हालांकि, जनता ने यहां एक बार फिर कमल खिलाकर भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यों पर बड़ा भरोसा जताया है। प्रयागराज नगर निगम के महापौर पद के लिए कुल 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 

गौरतलब है कि बीते माह 15 अप्रैल की रात प्रयागराज में एक अस्पताल परिसर के अंदर तीन युवकों द्वारा अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अतीक पर हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण और रंगदारी मांगने जैसे 100 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें