ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपीलीभीत: मृत कौवे खाने से आधा दर्जन कुत्तों की मौत, फैली बर्ड फ्लू की दहशत 

पीलीभीत: मृत कौवे खाने से आधा दर्जन कुत्तों की मौत, फैली बर्ड फ्लू की दहशत 

पीलीभीत के शेरपुर रोड पर दो दर्जन कौए की अचानक मौत हो गई। उन्हें खाने के बाद अचानक आधा दर्जन कुत्तों की मौत भी होना बताया जा रहा है। इससे नगर में खलबली मच गई। बर्ड फ्लू के शोर को लेकर लोग परेशान हो...

पीलीभीत: मृत कौवे खाने से आधा दर्जन कुत्तों की मौत, फैली बर्ड फ्लू की दहशत 
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,पीलीभीत Fri, 22 Jan 2021 09:53 AM
ऐप पर पढ़ें

पीलीभीत के शेरपुर रोड पर दो दर्जन कौए की अचानक मौत हो गई। उन्हें खाने के बाद अचानक आधा दर्जन कुत्तों की मौत भी होना बताया जा रहा है। इससे नगर में खलबली मच गई। बर्ड फ्लू के शोर को लेकर लोग परेशान हो गए। मामले की सूचना पशु पालन विभाग के अधिकारियों को दी गई।

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर में एक सप्ताह पहले बर्ड फ्लू का केस मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गुरुवार की शाम शेरपुर रोड पर पूरनपुर देहात में दो दर्जन कौओ की मौत हो गई। इसके बाद मृत कौए के खाने के बाद आधा दर्जन कुत्तों की मौत होना बताया गया है। इसके बाद बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर हड़कंप मच गया। भनक लगने के बाद दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना पशु पालन विभाग के अधिकारियों को दी गई है। लोग कौवा और कुत्तों की मौत हो बर्ड फ्लू से होने की आशंका जता रहे हैं।

कुछ कौओ और कुत्तों के मरने की सूचना मिली है। प्रथम दृष्टया प्वाइजन से उनकी मौत होना लगता है। फिर भी टीम को भेजा गया है। इसकी जांच की जा रही है। साथ ही सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा।
डा. राजीव मिश्रा, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पूरनपुर

टीम ने मुर्गा और मुर्गियों का लिया सैंपल
गुरुवार को पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरपाल गंगवार नगर पंचायत बरखेड़ा की टीम के साथ मुर्गे की दुकानों पर जाकर उनके सैंपल लिए। नगर पंचायत बरखेड़ा में बर्ड फ्लू के चलते हैं। पशु चिकित्सा अधिकारी व नगर पंचायत के कर्मचारी द्वारा नगर के मुर्गा मुर्गी दुकानों के स्थानों पर निरीक्षण किया गया। इसमें 25 मुर्गियों में मुर्गा मुर्गियों में 10 का सैंपल भेजा गया। टीम के साथ देवकीनंदन और टीटू, चेतन जायसवाल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें