ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबहन के घर से वापस जा रही लड़की से छेड़छाड़, नशे में बिलाल घोसी ने युवती के फाड़े कपड़े 

बहन के घर से वापस जा रही लड़की से छेड़छाड़, नशे में बिलाल घोसी ने युवती के फाड़े कपड़े 

हिन्दू लड़की को भगाकर ले जाने के मामले में किला थाने में बवाल के बाद चर्चित हुए बिलाल घोसी ने एक और कारनामा कर दिया। शनिवार को उसने सरेराह प्रेमनगर क्षेत्र में एक युवती के कपड़े फाड़ दिए। प्रेमनगर...

बहन के घर से वापस जा रही लड़की से छेड़छाड़, नशे में बिलाल घोसी ने युवती के फाड़े कपड़े 
बरेली। हिन्दुस्तान संवादSun, 21 Mar 2021 12:07 AM
ऐप पर पढ़ें

हिन्दू लड़की को भगाकर ले जाने के मामले में किला थाने में बवाल के बाद चर्चित हुए बिलाल घोसी ने एक और कारनामा कर दिया। शनिवार को उसने सरेराह प्रेमनगर क्षेत्र में एक युवती के कपड़े फाड़ दिए। प्रेमनगर पुलिस ने बिलाल घोषी और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस से शिकायत की कि वह अपनी बहन के घर बाकरगंज गई थी। जिसके बाद वह रात लगभग साढ़े 10 बजे भतीजे के साथ वापस लौट रही थी।

इसी दौरान बानखाना में बिलाल घोसी मिल गया। जिसने भतीजे के साथ गाली गलौज करना शुरु कर दिया। इसका विरोध करने पर आरोपी बिलाल ने अपने तीन दोस्त सद्दाम, नाजिम व शाहरुख को बुला लिया और सभी ने भतीजे के साथ मारपीट की। बचाने पर युवती से भी मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिये। शोर शराबा करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी बिलाल घोसी समेत उसके अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

चर्चित बिलाल घोसी के कारण किला थाने में हुई थी तोड़ फोड़
बिलाल घोसी के खिलाफ कुछ समय पहले ही हिन्दू लड़की का अपहरण करने का आरोप लगा था। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना किला में हिन्दू संगठनों ने जमकर बवाल और तोड़ फोड़ की थी। जिसमें पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया गया था। बाद में दबाव पड़ने पर अजमेर से पुलिस बिलाल और युवती को बरामद करके लाई थी। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें