ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपीआरडी जवानों को बड़ी राहत, अब ऑनलाइन ड्यूटी लगेगी, इन छह जिलों से ट्रायल

पीआरडी जवानों को बड़ी राहत, अब ऑनलाइन ड्यूटी लगेगी, इन छह जिलों से ट्रायल

पीआरडी जवानों को अपनी ड्यूटी के लिए अब अधिकारियों व बाबुओं के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जल्द ही पीआरडी जवानों की ड्यूटी ऑनलाइन लगेगी। यूपी डेस्को ने विभाग के लिए इसके लिए साफ्टवेयर विकसित किया है।...

पीआरडी जवानों को बड़ी राहत, अब ऑनलाइन ड्यूटी लगेगी, इन छह जिलों से ट्रायल
लखनऊ। संवाददाताTue, 10 Aug 2021 10:35 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पीआरडी जवानों को अपनी ड्यूटी के लिए अब अधिकारियों व बाबुओं के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जल्द ही पीआरडी जवानों की ड्यूटी ऑनलाइन लगेगी। यूपी डेस्को ने विभाग के लिए इसके लिए साफ्टवेयर विकसित किया है। इससे पीआरडी के सक्रिय जवानों की रोटेशन में ड्यूटी मिलेगी और ड्यूटी बंटवारे में पारदर्शिता आएगी। जवानों की ऑनलाइन ड्यूटी लगाए जाने के ट्रायल के लिए छह जिलों लखनऊ, सोनभद्र, औरैया, बरेली, गोरखपुर व बुलंदशहर का चयन किया गया है। ट्रायल के बाद फिर इसे सभी जिलों में लगाया जाएगा।

प्रदेश में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के 40 हजार जवान रजिस्टर्ड हैं लेकिन इनमें से करीब 30 हजार ही सक्रिय हैं। विभाग के पास जवानों का बहुत प्रमाणिक डाटा उपलब्ध नहीं है। इसे देखते हुए इनका पूरा डाटा ऑनलाइन किया जा रहा है। इसमें जवानों की भर्ती, ट्रेनिंग से लेकर जन्मतिथि, शिक्षा, आधार व बैंक खाता नम्बर , पता समेत सभी जानकारी दर्ज होगी। 

ऑनलाइन ड्यूटी के तैयार हुआ साफ्टवेयर

यूपी डेस्को ने विभाग के लिए एक साफ्टवेयर विकसित किया है। विभाग के उपनिदेशक अजातशत्रु शाही बताते हैं कि साफ्टवेयर के जरिए जवानों को रोटेशन में ड्यूटी लगेगी। जवानों को कम या ज्यादा ड्यूटी लगाए जाने की शिकायत नहीं रहेगी। जवान देख सकेंगे किसे कितनी ड्यूटी मिली। 

घर के आसपास मिल सकेगी ड्यूटी 

ऑनलाइन ड्यूटी की व्यवस्था में जवानों को अब अपने घर के आस पास ही ड्यूटी मिल सकेगी। अधिकारी बताते हैं कि साफ्टवेयर में ड्यूटी स्थल और जवान की उपलब्धता दर्ज होगी। ड्यूटी रन कराते ही जहां ड्यूटी उपलब्ध है उसके आसपास के ब्लाक या गांव के जवान को साफ्टवेयर खुद ब खुद उठा लेगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें