यूपी के 36 हजार उद्यमियों  को बड़ी राहत, सीएम योगी देंगे दो हजार करोड़ कर्ज

प्रमुख संवाददाता , लखनऊ
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के 36000 उद्यमियों को 2000 करोड़ का कर्ज देगी। यह कर्ज ऑनलाइन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी में एमएसएमई...

 36

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के 36000 उद्यमियों को 2000 करोड़ का कर्ज देगी। यह कर्ज ऑनलाइन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी में एमएसएमई से तीन करोड़ लोग जुड़े हुए हैं। यह लोन मेला गुरुवार को लगेगा।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को कोरोना संकट से निपटने के लिए केंद्र द्वारा दिए गए 20 लाख करोड़ की आर्थिक पैकेज का स्वागत किया। इसके लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश के अंदर एमएसएमई सेक्टर को ध्यान में रखते हुए 'स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी' की बैठक पहले ही कर ली थी। गुरुवार से लोन मेल प्रारंभ करने जा रहे हैं और एक साथ पूरे प्रदेश के अंदर 36000 से अधिक एमएसएमई सेक्टर में काम करने वाले उद्यमियों को लोन देने के लिए ऑनलाइन लोन मेले की शुरुआत कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री की घोषणा के बाद एमएसएमई सेक्टर को नई ताकत मिलेगी। प्रधानमंत्री के 'लोकल को ग्लोबल' बनाने की मुहिम की दिशा में उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम है। मुझे विश्वास है कि इससे एमएसएमई सेक्टर में एक नई जान आएगी। हम भारत को आत्मनिर्भर, स्वालंबी और सशसक्त भारत बनाकर कोरोना संकट से तो उबरेंगे ही साथ में दुनिया में आर्थिक ताकत बनकर उभरेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक एमएसएमई सेक्टर से जुड़ी यूनिट यूपी में हैं। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से एक जिला एक उत्पाद के सेक्टर को नई जान देने का प्रयास भी किया था, लेकिन कोरोना संकट के कारण जो रुकावट आई। एमएसएमई सेक्टर के लिए तीन लाख करोड़ रुपये के लोन की घोषणा से देश के अंदर इस सेक्टर में नई जान आएगी। इसके साथ ही इसके कर्मियों के ईपीएफ की समस्या का समाधान करने के लिए जो महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, वह अभिनंदनीय है। इसका मैं स्वागत करता हूं।
 

Amit Gupta

लेखक के बारे में

Amit Gupta

अमित गुप्ता 'लाइव हिन्दुस्तान' में न्यूज एडिटर हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।