ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशडॉक्टर हत्याकांड में बड़ा एक्शन, भाजपा नेता के ऑफिस पर चला बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण

डॉक्टर हत्याकांड में बड़ा एक्शन, भाजपा नेता के ऑफिस पर चला बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण

यूपी के सुलतानपुर में डॉक्टर हत्याकांड में बड़ा एक्शन हुआ है। यूपी पुलिस ने डॉक्टर हत्याकांड के आरोपी अजय नारायण सिंह के अनाधिकृत अवैध अतिक्रमण को पल भर में ध्वस्त कर दिया गया।

डॉक्टर हत्याकांड में बड़ा एक्शन, भाजपा नेता के ऑफिस पर चला बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण
Dinesh Rathourलाइव हिंदुस्तान,सुलतानपुरMon, 25 Sep 2023 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी के सुलतानपुर में डॉक्टर हत्याकांड में बड़ा एक्शन हुआ है। मुख्य अभियुक्त व उसके परिवार के अवैध कब्जे से तीन स्थानों पर करीब चार करोड़ की भू सम्पत्ति मुक्त कराया। इसमें सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाया गया भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला कार्यालय भी शामिल है। दूसरी ओर हत्याकांड में लापरवाही में नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ अलग से जांच के आदेश दिए गए हैं। 

जयसिंहपुर सीएचसी में संविदा चिकित्सक डॉ. घनश्याम तिवारी की शनिवार को शाम रंगदारी की मांग को लेकर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इसमें नगर कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर निवासी अजय नरायन सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदाम दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने मुकदमें की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अजय नरायन के पिता जगदीश नरायन सिंह को हत्या और हत्या की साजिश में जेल भेज दिया है।

अजय के चचेरी भाई चंदन नरायन सिंह भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष हैं। चाचा गिरीश नरायन सिंह उर्फ बब्बन सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष है। हत्याकांड के उपजे जनाक्रोश को लेकर पुलिस और प्रशासन ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए पूरे परिवार के सम्पत्तियों की जांच और ध्वस्तीकरण का काम शुरू किया है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा है कि अभी और भी सम्पत्तियों का पता चला है। उसकी भी छानबीन की जा रही है। वहीं डीएम के कार्रवाई और मदद के आश्वासन पर सोमवार को शव का अंतिम संस्कार धोपाप धाम पर किया गया। चिकित्सक के आठ वर्षीय पुत्र ने पिता को मुखान्नि दी।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को सपा के पूर्व विधायक अबरार अहमद के श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे थे। उन्होंने डा. घनश्याम तिवारी की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए । पीड़ित परिवार से फोन पर बात करते हुए कहा कि सपा उनके साथ है। कार्रवाई में देरी होने पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। सपा प्रमुख ने कहा कि मुख्य अभियुक्त को 24 घंटे में गिरफ्तारी का पुलिस ने भरोसा दिया है। उसके बाद पार्टी आगे की रणनीनिति तय करेंगी।

क्या है पूरा मामला

सुलतानपुर जिले के लम्भुआ थाना क्षेत्र के जमखुरी गांव के निवासी डॉ. घनश्याम तिवारी (55) जयसिंहपुर में संविदा पर चिकित्सक नियुक्त थे। उन्होंने शहर में अपना निवास बनाने के साथ नगर कोतवाली के विद्यामन्दिर के पीछे भूमि खरीदी थी। शनिवार देर शाम वे घायल अवस्था में अपने घर पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी को बताया कि जमीन के विवाद में विद्या मंदिर के पीछे उनके ऊपर प्राणघातक हमला किया गया। हमलावरों ने पीट-पीटकर उनका हाथ तोड़ दिया। हालत बेहद खराब देखकर परिजन उन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय ले गए, जहां बात करते-करते डॉ. घनश्याम ने दम तोड़ दिया। हत्या का आरोप बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नरायन सिंह के भतीजे अजय नरायन सिंह पर लगा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें