ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशUP: आकांक्षा दुबे का परिवार पहुंचा वाराणसी, लगाए आजमगढ़ के सिंगर समर सिंह पर आरोप

UP: आकांक्षा दुबे का परिवार पहुंचा वाराणसी, लगाए आजमगढ़ के सिंगर समर सिंह पर आरोप

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या करने के मामले में उनकी मां मधु ने आजमगढ़ के सिंगर समर सिंह पर आरोप लगाया है। अपनी बेटी की आत्महत्या का कारण उन्होंने सिंगर समर सिंह को बताया है। 

UP: आकांक्षा दुबे का परिवार पहुंचा वाराणसी, लगाए आजमगढ़ के सिंगर समर सिंह पर आरोप
Srishti Kunjलाइव हिन्दुस्तान,वाराणसीMon, 27 Mar 2023 11:03 AM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने रविवार को वाराणसी के एक होटल के कमरे में सुसाइड कर लिया। मृतिका आकांक्षा दुबे के परिजन सोमवार को सारनाथ थाने पहुंच गए हैं। हालांकि अभी अभिनेत्री के पिता छोटे लाल ट्रेन में हैं। उनकी मां मधु व बड़ा भाई थाने पहुंचे। मृतिका की मां मधु ने आजमगढ़ के सिंगर समर सिंह पर आरोप लगाया है। अपनी बेटी की आत्महत्या का कारण उन्होंने सिंगर समर सिंह को बताया है। 

वहीं समर सिंह ने आकांक्षा की मौत के बाद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने दुख जताते हुए लिखा था नि:शब्द. RIP आकांक्षा दुबे। इससे पहले आकांक्षा दुबे ने वेलेंटाइन्स डे के मौके पर समर सिंह के साथ कई फोटोज पोस्ट की थी। जानकारी के मुताबिक आकांक्षा दुबे समर सिंह को डेट कर रही थी। 

समर सिंह के साथ जुड़ा नाम
घटना के बाद भोजपुरी फिल्म जगत के कुछ कलाकारों ने बिहार के चर्चित गायक समर सिंह का नाम भी लिया, जिनके साथ अभिनेत्री का नाम जुड़ता रहा। हालांकि यह भी बताया कि दोनों के बीच बातचीत बंद हुए करीब छह महीने हो गये।

उमेश पाल हत्याकांड: एमपी/एमएलए की विशेष कोर्ट में होनी है माफिया अतीक की पेशी, पहुंचने वाले हैं प्रयागराज

मोबाइल नहीं हो सका अनलॉक
अभिनेत्री का मोबाइल टेबल पर चाय की केतली के सहारे टिका था। उनकी उंगलियों से मोबाइल अनलॉक करने की कोशिश की गई, कामयाबी नहीं मिली। पुलिस अब इसे संबंधित कंपनी से संपर्क कर अनलॉक कराएगी। इसके बाद अन्य जानकारी हासिल की जाएगी। 

फोरेंसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य
फोरेंसिक टीम ने कमरे से मेकअप के सामान, शराब की बोतल, सिगरेट, टेबल पर रखीं खाद्य सामग्री आदि कब्जे में लिया है। पूरे कमरे की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई। होटल में रुके फिल्म यूनिट के सभी सदस्यों का बयान दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें