ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभाजपा को हराने के लिए किया वोट, इमरान अच्छे नेता: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर

भाजपा को हराने के लिए किया वोट, इमरान अच्छे नेता: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा है कि उनका वोट भाजपा को हराने के लिए है। भीम आर्मी के लोकल नेताओं का मानना है कि इमरान मसूद अच्छे नेता हैं। यदि संसद में पहुंचेंगे तो उनकी आवाज उठाएंगे। लोकतंत्र में...

भाजपा को हराने के लिए किया वोट, इमरान अच्छे नेता: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर
सहारनपुर। मुख्य संवाददाताThu, 11 Apr 2019 04:55 PM
ऐप पर पढ़ें

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा है कि उनका वोट भाजपा को हराने के लिए है। भीम आर्मी के लोकल नेताओं का मानना है कि इमरान मसूद अच्छे नेता हैं। यदि संसद में पहुंचेंगे तो उनकी आवाज उठाएंगे। लोकतंत्र में सभी को वोट करने का अधिकार है। प्रियंका के मुद्दे पर कहा कि वह मिलने बहन की हैसियत से आई थी। इसके बारे में लोग क्या कहते हैं, वह उनका मामला । मायावती के सवाल पर बगैर कोई जवाब दिए वह चले गए। गुरुवार को छुटमुलपुर में वोट डालने के बाद चंद्रशेखर ने यह बात कही।

गौरतलब है कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर देहरादून रोड स्थित गांव छुटमुलपुर के रहने वाले हैं। वह सुबह से घर पर नहीं थे। लेकिन अचानक 12.45 पर वह दो गाड़ियों के काफिले के साथ छुटमुलपुर पहुंचे। पहले से ही उनके दो भाई और अन्य परिजन छुटमुलपुर स्थित पोलिंग बूथ के बाहर खड़े थे। उसके बाद चंद्रशेखर ने परिजनों के साथ एएचपी इंटर कालेज छुटमुलपुर के बूथ संख्या 407 वोट डाला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें