ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशगणतंत्र दिवस पर किसानों ने ऐसा क्या किया कि उनके ट्रैक्टर के आगे खड़ी हो गई पुलिस फोर्स

गणतंत्र दिवस पर किसानों ने ऐसा क्या किया कि उनके ट्रैक्टर के आगे खड़ी हो गई पुलिस फोर्स

भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में पीलीभीत में ट्रैक्टर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। मिली सूचना के बाद पुलिस समेत खुफिया इकाई तंत्र में जुटे कर्मियों में खलबली मच गई।

गणतंत्र दिवस पर किसानों ने ऐसा क्या किया कि उनके ट्रैक्टर के आगे खड़ी हो गई पुलिस फोर्स
Dinesh Rathourसंवाददाता,पीलीभीतThu, 26 Jan 2023 03:31 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलों की अध्यक्षता में पीलीभीत में ट्रैक्टर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। अचानक मिली सूचना के बाद पुलिस समेत खुफिया इकाई तंत्र में जुटे कर्मियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अधिकारियों ने मंडी में पहुंचकर किसानों से जानकारी ली गई। इस दौरान दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर मंडी परिषद से कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। भारी मात्रा में 3 सीओ समेत पुलिस बल को लगाया गया।

किसानों की मांग है कि पिछले दिनों दिल्ली में हुए किसान आंदोलन के दौरान एमएसपी पर कानून बनाने की बात कहीं गई थी। एमएसपी पर जल्द से जल्द कानून बनाकर किसानों को लाभ दिया जाए। इसी सिलसिले में सांकेतिक रूप से किसानों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में कुछ कारे भी शामिल रहीं।भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलों ने बताया यह सांकेतिक रूप से तिरंगा यात्रा निकाली गई है। एमएसपी पर कानून जल्द से जल्द बनाया जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें