ताकत दिखाने से पहले शिवपाल बोले-हमारे रैली देगी जनता के गुस्से को आवाज
अलग पार्टी बनाने के बाद पहली बार ताकत दिखाने जा रहे शिवपाल यादव का कहना है कि उनकी रैली किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं आम लोगों के गुस्से को आवाज देगी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की यह...
अलग पार्टी बनाने के बाद पहली बार ताकत दिखाने जा रहे शिवपाल यादव का कहना है कि उनकी रैली किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं आम लोगों के गुस्से को आवाज देगी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की यह रैली एतिहासिक होगी। शिवपाल ने यह बात अपनी रैली की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कही। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की पहली रैली रविवार को लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में होगी। इसमें सपा व दूसरी पार्टियों के नेता शामिल हो सकते हैं।
शिवपाल ने कहा कि वर्तमान समय में जनता में सरकार के खिलाफ, महंगाई के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ जो आक्रोश है, यह रैली उस पर है। तीन दशक पहले जो चुनौतियां थीं, तब और अब के हालात में बहुत बदलाव आया है। ऐसे में सामाजिक न्याय की लड़ाई को नए संदर्भ में देखना होगा। हम सामाजिक विकास में पिछड़ गए तमाम जातीय समूहों और वर्गों को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं। समाजवाद और सेकुलरिज्म हमारी पार्टी के दो अभिन्न हिस्से हैं।
हम किसानों, नौजवानों, महिलाओं व छात्रों को केंद्र में रखकर समाज, राज्य व राष्ट्र के विकास की रणनीति पर काम करेंगे। सतत और रोजगारपूर्ण विकास हमारा मुख्य एजेंडा है। रैली के आयोजकों का दावा है कि शिवपाल की जन आक्रोश रैली में भारी भीड़ उमड़ेगी। अनेकों पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक शामिल होंगे। प्रदेश के कोने-कोने से समर्थक इस रैली में शामिल होंगे।
2019 लोकसभा चुनाव के लिए कल हुंकार भरेंगे शिवपाल,पोस्टर से मुलायम गायब