ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी पंचायत चुनाव की तारीखाें के ऐलान से पहले तय हुई अधिकारियों की जिम्मेदारी, देखें किसे क्या मिला काम 

यूपी पंचायत चुनाव की तारीखाें के ऐलान से पहले तय हुई अधिकारियों की जिम्मेदारी, देखें किसे क्या मिला काम 

यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। सहारनपुर में डीएम अखिलेश सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला...

यूपी पंचायत चुनाव की तारीखाें के ऐलान से पहले तय हुई अधिकारियों की जिम्मेदारी, देखें किसे क्या मिला काम 
हिन्दुस्तान ब्यूरो ,सहारनपुर Thu, 25 Feb 2021 01:59 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। सहारनपुर में डीएम अखिलेश सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।

बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अखिलेश सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एडीएम वित्त एव राजस्व विनोद कुमार को उपजिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत के रूप में प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके साथ सहायक प्रभारी मनोज कुमार नियुक्त किया गया है। सीडीओ प्रणय सिंह मतदान कार्मिक व्यवस्था एवं प्रशिक्षण के लिए प्रभारी अधिकारी, डीआईओएस डॉ. अरूण कुमार दुबे, जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिन्स चौधरी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, बीएसए, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को परिवहन व्यवस्था, प्रेक्षक व्यवस्था, इन्टरनेट, टेलीफोन, कम्प्यूटर व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

एडीएम प्रशासन एसबी सिंह और एसपी देहात को कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, संवेदनशील मतदान केन्द्रों तथा स्थलों के चयन के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी हरीश चंद मतपेटिका, मतपत्र व्यवस्था को नियुक्त किया। शिकायत प्रकोष्ठ कंट्रोल रूम के लिए भी प्रभारी तैनात किए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें