ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशब्रेक से हटाकर डैशबोर्ड पर पैर रखकर चालक दौड़ा रहा था रोडवेज बस, वीडियो वायरल 

ब्रेक से हटाकर डैशबोर्ड पर पैर रखकर चालक दौड़ा रहा था रोडवेज बस, वीडियो वायरल 

रोडवेज चालक बस में बैठे यात्रियों के जीवन से खिलवाड़ करके डैशबोर्ड पर पैर रखकर बस हाइवे पर दौड़ा रहा है। सहमें यात्रियों ने चालक को समझाया। लेकिन चालक नहीं माना। किसी यात्री ने डैशबोर्ड पर पैर रखकर...

ब्रेक से हटाकर डैशबोर्ड पर पैर रखकर चालक दौड़ा रहा था रोडवेज बस, वीडियो वायरल 
बरेली मीरगंज। हिन्दुस्तान संवादSun, 06 Sep 2020 10:08 PM
ऐप पर पढ़ें

रोडवेज चालक बस में बैठे यात्रियों के जीवन से खिलवाड़ करके डैशबोर्ड पर पैर रखकर बस हाइवे पर दौड़ा रहा है। सहमें यात्रियों ने चालक को समझाया। लेकिन चालक नहीं माना। किसी यात्री ने डैशबोर्ड पर पैर रखकर रोडवेज बस दौड़ा रहे चालक को वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

लोग रोडवेज की बसों को सफर सुरक्षित मान कर यात्रा करते हैं। लेकिन मुरादाबाद से बरेली जा रही रोडवेज बस के चालक ने बस में सवार यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ किया। बस में फिल्मी गाना बज रहा है। गाने की धुन पर मस्त होकर चालक अपना पैर डैशबोर्ड पर रखकर बस को हाइवे पर दौड़ाता है।

यात्रियों की नजर चालक पर पड़ी तो उनकी सांसें अटक गईं। यात्रियों ने चालक को समझाने की कोशिश की। लेकिन चालक नहीं माना। वह पैर डैशबोर्ड पर रखकर दौड़ता रहा। किसी यात्री ने चालक की वीडियो बना ली। यात्री ने वीडियो वायरल कर दी। वीडिया दो सितम्बर को बताया जा रहा है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें