ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबरेली की तमन्ना ने अपने बेटे का नाम रखा रणविजय खान, कल नोएडा के डीसीपी ने की थी मदद

बरेली की तमन्ना ने अपने बेटे का नाम रखा रणविजय खान, कल नोएडा के डीसीपी ने की थी मदद

उत्तर प्रदेश के बरेली में लॉकडाउन के दौरान हॉस्पिटल में बेटे को जन्म देने वाली तमन्ना अली खान ने अपने कलेजे के टुकड़े का नाम 'रणविजय खान' रखा है। रणविजय सिंह नोएडा में एडिशनल डीसीपी हैं।...

बरेली की तमन्ना ने अपने बेटे का नाम रखा रणविजय खान, कल नोएडा के डीसीपी ने की थी मदद
वरिष्ठ संवाददाता, बरेली। Fri, 27 Mar 2020 12:46 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के बरेली में लॉकडाउन के दौरान हॉस्पिटल में बेटे को जन्म देने वाली तमन्ना अली खान ने अपने कलेजे के टुकड़े का नाम 'रणविजय खान' रखा है। रणविजय सिंह नोएडा में एडिशनल डीसीपी हैं। उन्होंने लॉकडाउन में फंसे तमन्ना के पति को नोयडा से बरेली पहुंचाने में मदद की थी। जिससे प्रभावित होकर उनके नाम पर तमन्ना ने अपने बेटे का नाम रख दिया है।

देशभर में हुए लॉकडाउन की वजह से बरेली में इज़्ज़तनगर के बिहार कला की रहने वाली तमन्ना अली खान के पति अनीश खान नोएडा में फंस गए थे। तमन्ना को बरेली में डिलीवरी पेन हो रहा था। ससुराल में उनकी मदद करने वाला कोई नहीं था जिस पर उन्होंने हिंदुस्तान अखबार के ऑफिस में संपर्क कर मदद की गुहार की। 'हिंदुस्तान' ने उनकी आवाज को एसएसपी बरेली तक पहुंचाया।

एसएसपी बरेली शैलेश कुमार पांडेय ने नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह से फोन पर बात की। इसके बाद रणविजय सिंह ने तमन्ना के पति अनीश खान को नोएडा से कार और कर्फ्यू वाहन मुहैया करवाकर बरेली भिजवाया था। अनीश खान के बरेली आने के 45 मिनट बाद ही तमन्ना ने हॉस्पिटल में एक खूबसूरत बेटे को जन्म दिया बेटे का चेहरा देखने के बाद तमन्ना ने उसका नाम ही रणविजय खान रख दिया है।

यह भी पढ़ें - लॉकडाउन के दौरान महिला को हुआ लेबर पेन, पति था दूर, ऐसे मिली मदद-VIDEO

27 मार्च को तमन्ना अली खान ने नया वीडियो जारी किया। उन्होंने वीडियो में बरेली एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह, हिन्दुस्तान को शुक्रिया कहा। तमन्ना ने कहा कि 'हिन्दुस्तान' को शुक्रिया कहने के लिए मेरे पास अल्फ़ाज नहीं है। हिन्दुस्तान ने मेरी बात एसएसपी तक पहुंचाई। इसके बाद ही सब कुछ संभव हो सका। मैं मेरा बेटा और मेरे पति हिंदुस्तान अखबार के एहसानमंद है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें