ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी पंचायत चुनाव काउंटिंग : 29814 प्रत्याशियों में से कितनों पर जनता ने जताया भरोसा, शाम तक होगा फैसला

यूपी पंचायत चुनाव काउंटिंग : 29814 प्रत्याशियों में से कितनों पर जनता ने जताया भरोसा, शाम तक होगा फैसला

यूपी पंचायत चुनाव के रिजल्ट को लेकर आज सोलह दिन बाद लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा। रविवार को जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी, ग्राम प्रधान और ग्रापं सदस्य के 29814 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। 15...

यूपी पंचायत चुनाव काउंटिंग : 29814 प्रत्याशियों में से कितनों पर जनता ने जताया भरोसा, शाम तक होगा फैसला
बरेली। प्रमुख संवाददाता Sun, 02 May 2021 09:03 AM
ऐप पर पढ़ें

यूपी पंचायत चुनाव के रिजल्ट को लेकर आज सोलह दिन बाद लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा। रविवार को जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी, ग्राम प्रधान और ग्रापं सदस्य के 29814 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। 15 मतगणना स्थलों की 780 टेबल पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए खास एहतियात बरती जा रही है। उम्मीदवार और एजेंटों को स्क्रीनिंग के बाद ही एंट्री दी जाएगी। शनिवार को मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम नितीश कुमार ने अधिकारियों को लॉ एंड ऑर्डर रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। 

जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्रापं सदस्य पद पर 15 अप्रैल को चुनाव हुआ था। मतदान के बाद मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया गया। पुलिसकर्मी 16 दिन से मतपेटियों की सुरक्षा कर रहे हैं। मतदान के बाद से उम्मीदवार और समर्थक अपनी जीत-हार का गणित लगा रहे हैं। वोटरों को लुभाने के लिए उम्मीदवारों ने तमाम हथकंडे अपनाए। खूब शराब पिलाई। उपहार भी बांटे। कोरोना कर्फ्यू के दौरान रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। सबसे पहले मतपेटियों को खोलकर चारों पदों के मतपत्रों की गड्डियां बनाई जाएंगी। उसके बाद गिनती की जाएगी। दोपहर तक मतपत्रों को अलग-अलग करने का काम चलेगा। बवाल और हंगामे की आशंका को देखते हुए खास चौकसी बरती गई है। शनिवार को जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने मतगणना स्थलों का जायजा लेते रहे। डीएम पहले ही मतगणना में लगे अधिकारी और कर्मचारियों को आयोग की गाइडलाइंस का पाठ पढा चुके हैं। 

कहां कितने उम्मीदवार 
पद                 संख्या          उम्मीदवार     
जिपं सदस्य      60              939
बीडीसी           1467          6767        
ग्राम प्रधान       1193          10071
ग्रापं सदस्य       14921       12037

कुल वोट-2347655
पड़े वोट-1789792    
मतदान प्रतिशत-76.23    

हेल्प डेस्क करेगी सेहत की जांच 
रविवार को सभी मतगणना स्थलों पर कोविड हेल्प डेस्क एक-एक उम्मीदवार और एजेंट की स्क्रीनिंग करेंगी। स्क्रीनिंग में कोविड के लक्षण न मिलने पर एंट्री मिल सकेगी। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा।

डीएम नितीश कुमार ने बताया, मतगणना में कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन कराया जाएगा। शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना करने के इंतजाम किए गए हैं। मतगणना की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। उम्मीदवार और एजेंट सोशल डिस्टेंस्टिंग का पालन करें।

24 घंटे चलेगी मतगणना 
रविवार को शुरू होने वाली मतगणना सोमवार तक चलेगी। 24 घंटे में परिणाम आने की उम्मीद जताई जा रही है। जिपं सदस्य की मतों की गिनती का टुबलेशन कलक्ट्रेट में किया जाएगा। कलक्ट्रेट से ही जिपं सदस्यों को जीत का प्रमाण पत्र एआरओ देंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें