
भाजपा का महासम्पर्क अभियान अब 25 तक
संक्षेप:
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष तथा केन्द्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर बिहार भाजपा द्वारा चल रहे महासम्पर्क अभियान को दस दिन बढ़ा दिया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने...
Jun 13, 2017 09:03 pm ISTहिन्दुस्तान टीम पटना
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष तथा केन्द्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर बिहार भाजपा द्वारा चल रहे महासम्पर्क अभियान को दस दिन बढ़ा दिया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने मंगलवार को बताया कि महासम्पर्क अभियान अब 25 जून तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 40 फीसदी बूथों तक यह कार्यक्रम आयोजित हो चुका है। शेष बूथों तक 25 जून तक महासम्पर्क अभियान सम्पन्न हो जाएगा। विदित हो कि भाजपा ने 26 मई से महासम्पर्क अभियान की शुरुआत की थी और यह 15 जून तक चलने वाला था।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |




