अयोध्या में 5 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में शराब की बिक्री पर बैन, योगी सरकार का बड़ा फैसला

Dec 28, 2023 06:04 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

अयोध्या के परिक्रमा क्षेत्र में शराब बंदी होगी। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि रामनगरी में 5 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में शराब की बिक्री को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाएगा।

अयोध्या में 5 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में शराब की बिक्री पर बैन, योगी सरकार का बड़ा फैसला

यूपी की योगी सरकार ने अयोध्या के परिक्रमा क्षेत्र में शराब बंदी का ऐलान कर दिया है। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि रामनगरी में 5 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में शराब की बिक्री को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाएगा। सभी दुकानें हटाई जाएंगी। नितिन अग्रवाल अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि श्रीराम मंदिर क्षेत्र को पहले से ही मदिरा मुक्त किया जा चुका है उन्होंने 5 कोस तक शराब की दुकानों को हटाने की बात कही। बोले इसके लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। 5 कोसी परिक्रमा क्षेत्र को मद्य निषेध घोषित किया जा चुका है। इस क्षेत्र में आने वाली सभी दुकानें हटाई जाएंगी। 

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर चल रही है। जिसकी वजह से अयोध्या में प्रदेश के मंत्रियों के साथ ही आला अधिकारी का जमावड़ा लग रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री भी आ रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा से पहले 30 दिसंबर को पीएम मोदी श्रीराम एयरपोर्ट का उद्घाटन करने अयोध्या आएंगे। प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक बनाने के लिए डबल इंजन की सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिससे दुनिया कलयुग में भी द्वापर युग की झलक देख सके।

सीएम योगी ने दिए थे संकेत

आपको बता दें कि सीएम योगी ने अयोध्या यात्रा के दौरान  पहले इसके संकेत दिए थे। उन्होंने कहा कि चूंकि यह एक धार्मिक नगरी है, इसलिए जनभावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। यहां मांस और शराब का सेवन प्रतिबंधित होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि 'धर्मनगरी' अयोध्या शहरी विकास का मॉडल होगी। यहां  24×7 पीने का पानी उपलब्ध होगा। सीएम योगी ने विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा था कि अयोध्या आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं को शांति, संतोष और आनंद के साथ वापस जाना चाहिए।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।