ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबलरामपुर : जनसंदेश यात्रा में कांग्रेसियों और पुलिस के बीच हुई झड़प 

बलरामपुर : जनसंदेश यात्रा में कांग्रेसियों और पुलिस के बीच हुई झड़प 

बलरामपुर जिले में जनसंदेश यात्रा जुलूस के दौरान सोमवार को कांग्रेसियों व पुलिस में तीखी झड़प हुई। कांग्रेसियों ने जबरिया जुलूस निकाला जिस पर  जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को कोतवाली नगर...

बलरामपुर : जनसंदेश यात्रा में कांग्रेसियों और पुलिस के बीच हुई झड़प 
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 28 Dec 2020 05:12 PM
ऐप पर पढ़ें

बलरामपुर जिले में जनसंदेश यात्रा जुलूस के दौरान सोमवार को कांग्रेसियों व पुलिस में तीखी झड़प हुई। कांग्रेसियों ने जबरिया जुलूस निकाला जिस पर 
जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को कोतवाली नगर की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दो घंटे कोतवाली में रखने के बाद कार्यकर्ताओं को रिहा किया गया। 
सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सेखुआ परमेश्वरी मंदिर पर स्थापना दिवस मनाया गया।

गोष्ठी के बाद जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में किसानों छुट्टा मवेशियों से खेत बचाओं जनसंदेश यात्रा निकाली गई। यात्रा जैसे ही गर्ल्स इंटर कॉलेज चौराहा पर पहुंची, वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने आगे बढ़ने से कार्यकर्ताओं को रोका। जिलाध्यक्ष, महासचिव विनय कुमार मिश्रा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राज बहादुर यादव, अमरीका प्रसाद व पूर्व विधायक अशफाक अहमद से नगर कोतवाल मानवेन्द्र पाठक के बीच कहा-सुनी हो गई। प्रभारी निरीक्षक का कहना था कि जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है। जबकि कांग्रेसी जुलूस निकालने के जिद पर अड़ गए। मामला बिगड़ता देख कोतवाल ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलवा ली। जिलाध्यक्ष समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

इधर महासचिव विनय कुमार मिश्र ने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य बाजार में जुलूस निकाल दिया। कार्यकर्ता का हुजूम वीर विनय चौराहा होते हुए नगर कोतवाली पहुंचा। जिलाध्यक्ष व अन्य लोगों को भी पुलिस कोतवाली ले आई।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र समाप्त हो गया है। सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। यहां तक कि सरकार के खिलाफ बोलने वालों को जेल भेज दिया जाता है। करीब दो बजे के बाद कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें