ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबलिया : हत्या आरोपी के पक्ष में खड़े बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के बयान से पार्टी हाईकमान नाराज, दिए ये आदेश

बलिया : हत्या आरोपी के पक्ष में खड़े बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के बयान से पार्टी हाईकमान नाराज, दिए ये आदेश

बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र के पक्ष में बयान देने पर बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह पर पार्टी हाईकमान नाराज है। सूत्रों की मानें तो इसमें मामले पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूपी...

बलिया : हत्या आरोपी के पक्ष में खड़े बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के बयान से पार्टी हाईकमान नाराज, दिए ये आदेश
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 19 Oct 2020 10:03 AM
ऐप पर पढ़ें

बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र के पक्ष में बयान देने पर बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह पर पार्टी हाईकमान नाराज है। सूत्रों की मानें तो इसमें मामले पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से फोन पर बात की। नड्डा ने विधायक सुरेंद्र सिंह के व्यवहार को लेकर चेतावनी देते हुए कड़ी आपत्ति जताई है।

बलिया गोलीकांड: मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह की कोर्ट में पेशी आज,रिमांड पर ले सकती है पुलिस

आपको बता दें कि रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के सामने अपना पक्ष रखा। बलिया के दुर्जनपुर गांव में 15 अक्तूबर को हुई हत्या के आरोपी युवक धीरेंद्र सिंह का खुलेआम समर्थन करने के मामले में उन्हें अनुशासनहीनता व बेतुके बयान देने पर लखनऊ तलब किया गया था। माना जा रहा है कि पार्टी नेताओं ने उन्हें आइंदा ऐसी बयानबाजी न करने की हिदायत दी है।

जानकारी के मुताबिक, विधायक सुरेंद्र सिंह का बैरिया में रविवार को कार्यक्रम भी था। उन्हें लखनऊ में भाजपा मुख्यालय से फोन कर बुलाया गया। साथ ही उनके आपत्तिजनक बयान देने पर सवाल-जवाब भी हुआ। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव से मिलने सुरेंद्र सिंह रविवार की शाम को लखनऊ पहुंचे। पार्टी के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उन्होंने पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री सुनील बंसल से मुलाकात कर पूरे मामले में अपना पक्ष रखा। 

सुरेंद्र सिंह ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में बताया कि वह लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष से मिले और अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि घटना में कार्रवाई एकतरफा हुई है। दरअसल, सुरेंद्र सिंह हत्या आरोपी धर्मेंद्र सिंह को अपना करीबी बता रहे थे जिस पर पार्टी को असहज स्थितियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं उपचुनाव के मद्देनज़र भी सुरेंद्र सिंह के बयानों को उचित नहीं माना जा रहा था। पार्टी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत में कहा है कि घटना पूर्व नियोजित नहीं थी और दूसरे पक्ष से पहले हमला हुआ। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हैं। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण भी बताया। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी जैसा निर्देश देगी आगे वैसा ही कदम उठाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें