ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबहराइचः तेंदुआ के हमले में आधा दर्जन लोग घायल

बहराइचः तेंदुआ के हमले में आधा दर्जन लोग घायल

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज से सटे हरखापुर के पृथ्वीपुरवा गांव में शनिवार को तेंदुआ घुस गया। तेंदुआ ने खेत में काम कर रहे आधा दर्जन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। तेंदुआ एक घर...

बहराइचः तेंदुआ के हमले में आधा दर्जन लोग घायल
हिन्दुस्तान संवाद , बहराइच। Sat, 04 Apr 2020 04:09 PM
ऐप पर पढ़ें

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज से सटे हरखापुर के पृथ्वीपुरवा गांव में शनिवार को तेंदुआ घुस गया। तेंदुआ ने खेत में काम कर रहे आधा दर्जन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। तेंदुआ एक घर में घुस गया। जिसे लोगों ने घर में कैद कर लिया है। वन महकमे की टीम ने इस घर के दरवाजे पर पिंजरा लगाया है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

मुर्तिहा कोतवाली के ग्राम हरखापुर के मजरे पृथ्वीपुरवा में शनिवार दोपहर को लगभग 12 बजे तेंदुआ घुस आया। उसने खेत में काम कर रहे इसी गांव निवासी बराती पुत्र रामनाथ, भागीरथ पुत्र मालती, सुशील पुत्र चेतराम, बेंचू, डब्बू, सेमरी मलमला के मजरे लोनियनपुरवा निवासी पवन कुमार पुत्र सहज राम तेंदुए के हमले में घायल हो गए। तेंदुआ कृष्ण कुमार के घर में घुस गया। जिस पर लोगों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।

 इसकी जानकारी मिलते ही मुर्तिहा के उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए । डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि वन महकमे की टीम मौके पर पहुंच गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें