ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशआजमगढ़ उपचुनावः भाजपा का बड़ा उलटफेर, निरहुआ सात हजार से ज्यादा वोटों से आगे

आजमगढ़ उपचुनावः भाजपा का बड़ा उलटफेर, निरहुआ सात हजार से ज्यादा वोटों से आगे

सपा का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ में भाजपा ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। सुबह से पीछे चल रहे भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सपा के धर्मेंद्र यादव को पछाड़ते हुए लीड बना ली है।

आजमगढ़ उपचुनावः भाजपा का बड़ा उलटफेर, निरहुआ सात हजार से ज्यादा वोटों से आगे
Yogesh Yadavलाइव हिन्दुस्तान,आजमगढ़Sun, 26 Jun 2022 12:37 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

सपा का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ में भाजपा ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सपा के धर्मेंद्र यादव को पछाड़ते हुए लीड बना ली है। शुरुआती दौर से ही पीछे चल रहे निरहुआ ने सात हजार वोटों की लीड बना ली थी। दोपहर साढ़े 12 बजे तक निरहुआ को 143339 वोट मिले थे। सपा के धर्मेंद्र यादव को 137246 वोट मिले थे। बसपा के गुड्डू जमाली को 112082 वोट मिले थे।

इससे पहले साढ़े 11 बजे तक हुई गिनती में सपा के धर्मेंद्र यादव को 84025 वोट मिले थे। भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ आठ हजार वोटों से पीछे थे। निरहुआ को 76560 और बसपा के गुड्डू जमाली को 76062 मत मिले थे। तीसरे राउंड की काउंटिंग तक सपा 31321 वोट के साथ आगे थी और बसपा 28467 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर थी। भाजपा तब 27283 वोट के साथ तीसरे नंबर पर थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें