ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशआजम खां ने अखलाक मॉब लिंचिंग से जोड़ा बुलंदशहर हिंसा, कहा- अपना बोया काट रही सरकार

आजम खां ने अखलाक मॉब लिंचिंग से जोड़ा बुलंदशहर हिंसा, कहा- अपना बोया काट रही सरकार

पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां (Azam Khan) ने बुलंदशहर बवाल (Bulandshahr Violence) पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। आजम खां ने कहा कि सरकार अपना बोया काट रही है। इस बवाल को दादरी के अखलाक मॉब...

आजम खां ने अखलाक मॉब लिंचिंग से जोड़ा बुलंदशहर हिंसा, कहा- अपना बोया काट रही सरकार
रामपुर, लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 04 Dec 2018 09:06 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां (Azam Khan) ने बुलंदशहर बवाल (Bulandshahr Violence) पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। आजम खां ने कहा कि सरकार अपना बोया काट रही है। इस बवाल को दादरी के अखलाक मॉब लिंचिंग कांड से जोड़ते हुए आजम ने एसआईटी जांच की निष्पक्षता पर सवाल भी उठाए।

मंगलवार को मीडिया से रूबरू आजम ने कहा कि बुलंदशहर बवाल में शहीद इंस्पेक्टर अखलाक मॉब लिंचिंग कांड के जांच अधिकारी रह चुके थे। इसिलए एसआईटी की जिम्मेदारी बढ़ गई है। जांच में देखना होगा कि कौन लोग गोली लगने के बाद इंसपेक्टर की शिनाख्त कर रहे थे। घटनास्थल के आसपास मुस्लिम आबादी नहीं है, इसलिए यह भी जांच का विषय है कि वहां मांस कौन लोग लेकर आए।

आजम खां ने कहा कि यह घटना और भी भयानक हो सकती थी क्योंकि लोग इज्तमा से लौट रहे थे। इस बवाल का सियासी फायदा उठाया जा सकता था। बीते चार साल में भीड़ हिंसक हुई है। भीड़ को बढ़ावा देने का नतीजा है कि अब पुलिस और प्रशासन के अलावा उनके ही लोग हिंसा का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने एसआईटी जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि एसआईटी जांच पर कुछ भी कहना ठीक नहीं क्योंकि जो लोग एसआईटी में होते हैं, वही सीबीआई में भी।

बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर सुबोध को दी गई अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब

बुलंदशहर हिंसा: मां की बरसी के साथ होगा इंस्पेक्टर सुबोध का तेरहवीं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें